फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government sent panel of three officers for post of Chandigarh SSP

Punjab: चंडीगढ़ एसएसपी पद के लिए पंजाब ने भेजा पैनल, मोहाली के एसएसपी का नाम भी शामिल

Thu, 15 Dec 2022 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 12:52 PM IST
सार

बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब सरकार से इस पद के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने को कहा था। चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एसएसपी पद पर पंजाब के अधिकारी कुलदीप सिंह चहल से सेवाएं समयपूर्व समाप्त करते हुए हरियाणा की आईपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी को नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab government sent panel of three officers for post of Chandigarh SSP
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को पद से हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा है। इसमें मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. अखिल चौधरी और भागीरथ सिंह मीणा का नाम शामिल है। अब राज्य के प्रशासक व केंद्रीय गृह मंत्रालय को इनमें से एक को एसएसपी चुनने का फैसला लेना है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया कुछ ही समय में पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आदेश जारी कर कर पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल को तुरंत प्रभाव से उनके पद से हटा दिया था। जबकि उनका कार्यकाल पूरा होने में नौ महीने शेष थे। उनकी जगह हरियाणा कैडर की आईपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी को एसएसपी चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुलदीप सिंह चहल को हटाने को गलत बताया था। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर इस चीज पर आपत्ति जताई थी। साथ ही कहा था कि ऐसा कर उन्होंने पंजाब के अधिकारों का का हनन किया है। इसके बाद राज्यपाल ने पंजाब के सीएम को जवाबी पत्र लिखकर कहा था कुलदीप सिंह चहल को उनके खराब व्यवहार के कारण पंजाब भेजा गया है। इस संबंधी उन्होंने पंजाब के अधिकारियों को पहले ही अवगत करवाया था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब से तीन अधिकारियों का पैनल एसएसपी पद के लिए मांगा था। सरकार ने पूरी तैयारी के साथ अब पैनल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईजी के पद पर तैनात
डॉ. अखिल चौधरी 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पंजाब के कई जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मौजूदा समय में एआईजी के पद पर हैं। उन्होंने 2008 में रोहतक के एमडीयू से एमबीबीएस की थी। इसके बाद दिल्ली के सरकारी अस्पताल में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कई जिलों में रह चुके हैं एसएसपी
डॉ. संदीप गर्ग एमबीबीएस हैं। वह भी 2012 बैच के आईपीएस हैं। मोहाली से पहले वह संगरूर और पटियाला के एसएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इससे पहले वे रोपड़ जिले के एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


शहीद भगत सिंह नगर में एसएसपी
भागीरथ सिंह मीणा 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस समय शहीद भगत सिंह नगर में एसएसपी के पद पर तैनात हैं। वह पंजाब के कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed