फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government revenue from GST collection increased by 24.50 percent in last two years till November

Punjab: पंजाब में दो साल में 24.50 फीसदी बढ़ा जीएसटी राजस्व, नवंबर में सरकार ने कमाए 1412.15 करोड़ रुपये

Sat, 17 Dec 2022 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 11:15 AM IST
सार

पंजाब में इस बार नवंबर 2022 में वैट से राजस्व में 38.96 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह सीएसटी में 24.91, पीएसडीटी में 2.87 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ जीएसटी में 12.31 और एक्साइज में 12.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Punjab government revenue from GST collection increased by 24.50 percent in last two years till November
जीएसटी

विस्तार

पंजाब में पिछले दो साल में नवंबर तक जीएसटी संग्रहण से सरकार के राजस्व में 24.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस महीने कर के विभिन्न स्रोतों से सरकार का राजस्व घटा है। इसमें 7.96 प्रतिशत की कमी आई है, लेकिन नवंबर 2022 में सरकार ने जीएसटी से 1,412.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि बीते साल इस महीने जीएसटी से आय का आंकड़ा 1,257.32 करोड़ रहा था।

विज्ञापन


खास बात यह है कि दो साल में अब तक जीएसटी राजस्व में 24.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इन दो साल में पंजाब सरकार को अकेले जीएसटी से 2,355.16 करोड़ रुपये की आय हुई है। इस बार नवंबर माह में सरकार के जीएसटी राजस्व में 12.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आबकारी एवं कराधान विभाग पंजाब के आंकड़ों पर नजर घुमाएं तो वर्ष 2022-23 में नवंबर माह तक सरकार को जीएसटी संग्रहण से 1,1967.76 करोड़ की आमदनी हुई है, जबकि बीते वर्ष की 2021-22 में 9612.60 करोड़ रुपये जीएसटी से कमाए थे। इस तरह अब तक 24.50 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सरकार को 2,355.16 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है। 
विज्ञापन


इसी तरह अब तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और एक्साइज जैसी विभिन्न मदों से पंजाब सरकार को दो साल में 12.13 प्रतिशत की अतिरिक्त आय हुई है। सरकार के राजस्व में इन दो सालों में 2,365.64 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक का नफा और नुकसान (प्रतिशत में)
आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में इस बार नवंबर 2022 में वैट से राजस्व में 38.96 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह सीएसटी में 24.91, पीएसडीटी में 2.87 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ जीएसटी में 12.31 और एक्साइज में 12.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 2021-22 और 2022-23 में नवंबर तक के राजस्व पर नजर दौड़ाएं तो जीएसटी में 24.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है वहीं, पीएसडीटी में 0.04 और एक्साइज में अब तक 33.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इन दो साल में वैट में 23.15 और सीएसटी में 10.83 प्रतिशत की कमी आई है।


पंजाब के जीएसटी संग्रहण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो साल में अब तक विभाग ने जीएसटी से राजस्व में 24.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। इस बार नवंबर माह की बात करें तो कुल राजस्व में कमी जरूर आई है, लेकिन जीएसटी में 12.31 फीसदी की बढ़ोतरी है। विभाग सरकार की आय बढ़ाने में प्रयासरत है। - केके यादव, कर आयुक्त पंजाब
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed