फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government resumed services of 1400 NHM employees in State 

पंजाब: एनएचएम के 1400 कर्मचारियों की वापसी तय, ड्यूटी से पहले देना होगा स्व-घोषणा पत्र

Tue, 11 May 2021 05:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 May 2021 05:54 PM IST
सार

एनएचएम डायरेक्टर ने एक नया आदेश जारी कर 1400 कर्मचारियों को वापस काम पर रखने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है।  

विज्ञापन
Punjab government resumed services of 1400 NHM employees in State 
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 1400 कर्मचारियों की वापसी तय हो गई है। बस तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को भविष्य में आंदोलन न करने का स्व-घोषणा पत्र देना होगा। एनएचएम निदेशक ने इस आशय का एक नया आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत एनएचएम के 1400 कर्मचारियों की 10 मई को सेवाएं रद्द कर दी गई थीं। एनएचएम डायरेक्टर की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा की गई थी। पंजाब सरकार की ओर से सभी सिविल सर्जनों को रिक्त स्थानों पर नई भर्तियों के आदेश जारी कर दिए गए थे। 
विज्ञापन


इन आदेशों के 24 घंटों के बाद एनएचएम डायरेक्टर की ओर से एक नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि सभी कर्मचारियों को सशर्त वापसी की जाएगी। तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले कर्मचारियों को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा। जिसमें लिखना होगा कि वह मांगों को लेकर भविष्य में आंदोलन नहीं करेंगे। यदि वह इसका उल्लंघन करते हैं तो उनकी सेवाएं को रद्द समझा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज करनी होगी ज्वाइनिंग
नए आदेश में एनएचएम के कर्मचारियों को 12 मई को अपने तैनाती स्थल पर पहुंच कर ज्वाइनिंग करनी होगी। सुबह 10 बजे वह अपने रिपोर्टिंग इंचार्ज को इसकी जानकारी देकर स्व-घोषणा पत्र सौपेंगे।

बता दें कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एनएचएम कर्मचारियों की तैनाती वर्ष 2019 में की गई थी। इन दो सालों में कर्मचारियों की 31 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि की जा चुकी है। साथ ही नौकरी के अन्य लाभ दिए जा रहे हैं।

पंजाब इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी आगे बढ़कर इस महामारी के संकट से राज्य को ऊबारने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार भी इन्हे वॉरियर्स का दर्जा दे चुकी है। बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed