{"_id":"66418c0248c1a82e190e345b","slug":"punjab-government-released-schedule-for-sowing-of-paddy-in-state-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में दो चरणों में होगी धान की बिजाई-रोपाई, सीधी बिजाई 15 मई से, सरकार ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में दो चरणों में होगी धान की बिजाई-रोपाई, सीधी बिजाई 15 मई से, सरकार ने जारी किया शेड्यूल
Mon, 13 May 2024 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 09:11 AM IST
सार
सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बिजाई को पूरा करने के लिए राज्य को दो जोन में बांटा है। रोपाई के समय बिजली का संकट पैदा न हो, इससे निपटने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
bhagwant mann
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में इस बार धान की बिजाई पांच दिन पहले शुरू हो सकेगी। इसके लिए सूबे की सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार किसान सीधी बिजाई पद्धति (डीएसआर) के तहत 15 मई से बिजाई शुरू कर सकते हैं, जो बीते वर्ष 20 मई थी।
सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बिजाई को पूरा करने के लिए राज्य को दो जोन में बांटा है। ज्यादातर जिलों में धान की रोपाई के लिए 11 जून की तारीख निर्धारित की है। आठ घंटे तक किसानों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। इनमें मालवा के मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर के अलावा राष्ट्रीय सरहद के कंटीली तार पार के किसान शामिल हैं।
शेष जिलों में धान की रोपाई के लिए 15 जून की तारीख तय की गई है, जबकि गत वर्ष 9 जिलों में धान की रोपाई आखिरी चरण में 21 जून से शुरू हुई थी। रोपाई के समय बिजली का संकट पैदा न हो, इस चीज से निपटने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को मंडियों में 30,723 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है। वहीं, अब तक कुल 1,29,51,451 मीट्रिंग टन गेहूं प्रदेश के छह जिलों की 472 मंडियों में पहुंच चुका है।