फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government preparing for major action in drug case sad leaders may be arrested

पंजाब: ड्रग केस में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, शिअद नेताओं की हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 17 Dec 2021 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 10:38 PM IST
सार

आधी रात को डीजीपी को बदलने से पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग मामले में गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह कदम ड्रग केस में कार्रवाई के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
punjab government preparing for major action in drug case sad leaders may be arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हजारों करोड़ रुपये के ड्रग मामले में पंजाब की चन्नी सरकार बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। नए डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की तैनाती के साथ ही सरकार ने इसके संकेत दे दिए हैं। इस मामले में जल्द ही पंजाब पुलिस शिअद के कुछ बड़े नेताओं की गिरफ्तारी कर सकती है। नए डीजीपी इससे पहले भी बादल परिवार के वित्तीय लेनदेन की जांच कर चुके हैं।

विज्ञापन


आधी रात को डीजीपी को बदलने से पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग मामले में गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह कदम ड्रग केस में कार्रवाई के लिए उठाया गया है। इस मामले में कांग्रेस सरकार के निशाने पर अकाली दल के बड़े नेता हैं। इससे पहले पंजाब में नवजोत सिद्धू लगातार डीजीपी बदलने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहोता को लेकर अड़े हुए थे। इस बीच अचानक ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर एसके अस्थाना का पत्र लीक होने से सरकार पर दबाव बढ़ गया था। 
विज्ञापन


सरकार के साथ ही सूबे के सियासी गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि अस्थाना के डीजीपी को लिखे पत्र का कुछ हिस्सा लीक होना सीधे तौर पर कांग्रेस को कमजोर कर शिअद को सियासी फायदा पहुंचाना है। अब सरकार पर सिद्धू भी दबाव बना रहे हैं कि ड्रग मामले में सरकार को जल्द ही गिरफ्तारियां शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार सरकार ने ड्रग मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जल्द ही शिअद के कुछ बड़े नेताओं और सरकार के विरोधी चेहरों की गिरफ्तारियां पंजाब पुलिस के द्वारा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी डीजीपी के लिए 21 को बैठक
यूपीएससी ने पंजाब को स्थायी डीजीपी देने के लिए 21 दिसंबर को बैठक बुलाई है। जिसमें पंजाब से मुख्य सचिव सहित 3 अन्य अधिकारी शामिल होने जाएंगे। इससे पहले सरकार का यह डीजीपी बदलाव का फैसला चन्नी सरकार की बड़ी कार्रवाई की ओर का संकेत दे रहा है।

कार्रवाई में देरी पर हाईकोर्ट लगा चुका फटकार
पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग कारोबार मामले में सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भी पंजाब सरकार को खरी-खरी सुना चुका है। हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकार के पास ड्रग्स कारोबार से संबंधित रिपोर्ट मौजूद है, इस पर हाईकोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई थी, इसके बावजूद अब तक सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

सरकार का जल्द कार्रवाई का दावा
पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट दुष्यंत दावे और पंजाब के एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया हाल में हाईकोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने दलील दी थी कि इस मामले की सुनवाई मेंसरकार को स्पष्ट कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर कार्रवाई पर रोक नहीं है। अब सरकार जल्द कार्रवाई कर सकती है।


यह है मामला
पंजाब के पूर्व डीजीपी जेल शशिकांत ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय किशन कौल के नाम पत्र भेजकर बताया था कि पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के आदी हैं। कुछ राजनेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की शह के कारण ही पुलिस बड़े ड्रग्स माफिया को नहीं पकड़ पा रही है। शशिकांत ने पंजाब सरकार को उन नेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की सूची दी थी जो इस कारोबार में शामिल हैं। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर शशिकांत ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख इस पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed