फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Must Complete Election Manifesto Schemes and Projects

पंजाब सरकार पूरे करे चुनाव मेनिफेस्टो में किए वादे पूरे करे, विधानसभा कमेटी उठाने लगी उंगली

Wed, 11 Mar 2020 11:05 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Mar 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Must Complete Election Manifesto Schemes and Projects
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मेनिफेस्टो के जरिये मतदाताओं से किए वादों को लेकर राज्य के विपक्षी दल आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। कई बार कांग्रेस के ही विधायक भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करते रहे हैं। फिर भी ऐसा पहली बार हुआ है कि विधानसभा द्वारा गठित कमेटी ने भी राज्य सरकार के कामकाज पर उंगली उठाते हुई अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि सरकार जनता से किए चुनावी वादे पूरे करे।
विज्ञापन


अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए गठित पंजाब विधानसभा की कमेटी ने हाल ही में विधानसभा में पेश की 2019-20 की रिपोर्ट में सरकार से चुनाव वादे पूरे करने की सिफारिश की है। कमेटी ने अपनी सिफारिश में कहा है कि चुनाव मैनिफेस्टो में किए वादे के अनुसार विधवा, बुढ़ापा पेंशन को भी 750 रुपये महीना से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाए। इसके साथ ही कमेटी ने यह सिफारिश भी की है कि आशीर्वाद स्कीम के तहत मिलने वाली 21000 रुपये की राशि को चुनाव मैनिफेस्टो में किए वादे के अनुसार बढ़ाकर 51000 रुपये किया जाए।
विज्ञापन


कमेटी ने यह भी सिफारिश की है कि पंजाब के शैक्षिक संस्थानों, तकनीकी व मेडिकल कालेजों और डिग्री कालेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलने वाली प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम की राशि को भी समय पर जारी किया जाए ताकि विद्यार्थियों को दाखिला, रोल नंबर और सर्टिफिकेट लेने में देरी न हो। दरअसल, विधानसभा की उक्त कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने से पहले राजस्थान का दौरा करके, वहां एससी-एसटी के लिए जारी पंजाब से मिलती-जुलती स्कीमों का अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी राजस्थान में आरक्षित वर्ग को दी जा रही सुविधाओं से काफी प्रभावित हुई, जिसकी झलक उसके द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में भी दिखाई देती है। कमेटी ने कई मामलों में पंजाब सरकार से राजस्थान पैटर्न अपनाने की सलाह भी अपनी सिफारिशों के तहत दी है। कमेटी ने सिफारिश की है कि राजस्थान की तर्ज पर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाते हुए पंजाब के प्रत्येक बड़े गांव में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोला जाए। कमेटी ने यह भी कहा है कि राजस्थान की तर्ज पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंजाब के बड़े शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएं, जिसे गरीबों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed