{"_id":"6148dc2e8ebc3e4f8c4a859a","slug":"punjab-government-issued-order-to-employees-to-reach-office-by-9-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की नई सरकार का फरमान: अब सुबह नौ बजे कर्मचारियों को पहुंचना होगा ऑफिस, हाजिरी की औचक होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की नई सरकार का फरमान: अब सुबह नौ बजे कर्मचारियों को पहुंचना होगा ऑफिस, हाजिरी की औचक होगी जांच
Tue, 21 Sep 2021 12:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:47 AM IST
सार
पंजाब में नई सरकार के साथ ही नए फरमान भी आने लगे हैं। अब सरकारी दफ्तरों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सुबह नौ बजे तक ऑफिस पहुंचना होगा। खास बात यह है कि कर्मचारियों की हाजिरी का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की नई सरकार ने अपने कामकाज में तेजी लाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे दफ्तरों में अपनी हाजिरी दर्ज कराने का आदेश जारी किया है और यह साफ कर दिया है कि विभागों में किसी भी समय जांच हो सकती है।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग की ओर से राज्य से कभी विभाग प्रमुखों, डिविजन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसडीएम को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह नौ बजे अपने दफ्तरों में हाजिरी लगाएं और शाम को दफ्तर के समय तक हाजिर रहें। इसके साथ ही सभी प्रबंध सचिवों और विभाग प्रमुखों को भी निर्देश दिया गया है कि सप्ताह में कम से कम दो बार अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी की औचक जांच करें। साथ ही, अपने अधीन संस्थानों में जारी कामकाज व रिकॉर्ड का भी निरीक्षण करें।
विज्ञापन
सरकार ने प्रबंध सचिवों को उनके अधीन निदेशालयों, बोर्डों और निगमों के प्रमुखों से हिदायतों का पालन कराने के लिए भी जिम्मेदार करार दिया है। इसी तरह, फील्ड में डिविजनों के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और विभिन्न विभागों के प्रमुख अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले दफ्तरों के प्रमुखों के स्टाफ को चेक करने के लिए उत्तरदायी होंगे। सरकार की तरफ से यह आदेश भी दिया गया है कि दफ्तरी कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए और लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से निपटाने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन