फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government issued appointment letter to the dependents of 147 deceased farmers

पंजाब: चन्नी ने पूरा किया अमरिंदर सिंह का वादा, 147 मृतक किसानों के आश्रितों के नियुक्त पत्र जारी

Tue, 05 Oct 2021 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 11:05 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का वादा चरणजीत सिंह चन्नी ने पूरा कर दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले 147 मृतक किसानों के आश्रितों के नियुक्त प्रमाण पत्र पंजाब सरकार ने जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Punjab government issued appointment letter to the dependents of 147 deceased farmers
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को सरकारी नौकरी का पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वादा किया था। उसे अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूरा कर दिया। चन्नी सरकार ने 147 किसानों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री इन किसानों के घर जाकर नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कृषि विभाग ने राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ये नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। कृषि मंत्री रणदीप नाभा ने बताया कि मुख्यमंत्री के गतिशील नेतृत्व में यह पत्र संबंधित मंत्रियों को सौंप दिए गए हैं, जो संबंधित किसानों के घर जाकर इन नियुक्ति पत्रों को निजी तौर पर सौंपेंगे।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी का वादा किया था। कृषि विभाग ने राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। पंजाब सरकार किसानों के हक में डट कर खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों की बहुमूल्य जानों की भरपाई नहीं की जा सकती है लेकिन फिर भी मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। नाभा ने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है जो राष्ट्रीय खाद्य अनाज पूल में 30-40 प्रतिशत गेहूं और 25 से 30 प्रतिशत चावलों में योगदान देकर देश के गरीबों का पेट भर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed