फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government is preparing to go to people with a new face and clean image

Punjab Cabinet: नए चेहरे और बेदाग छवि... पंजाब सरकार का ये है प्लान; इस वजह से किया मंत्रिमंडल में बदलाव!

Tue, 24 Sep 2024 09:06 AM IST
शाहरुख खान बविंद्र वशिष्ठ, अमर उजाला, चंडीगढ़
बविंद्र वशिष्ठ, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Sep 2024 09:06 AM IST
सार

पंजाब की आप सरकार नए चेहरे और बेदाग छवि के साथ जनता के द्वार जाने की तैयारी में है। मंत्रिमंडल में बदलाव पंचायत चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab government is preparing to go to people with a new face and clean image
Punjab government - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम से सबक लेते हुए पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अब नए चेहरों के साथ जनता के द्वार पर दस्तक देने की तैयारी में है। पंचायत चुनाव और विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल को इससे ही जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


विवादित एवं निष्क्रिय मंत्रियों को हटाकर सीएम मान ने एक बार फिर संदेश दिया है कि सरकार के दामन पर कोई दाग उन्हें स्वीकार नहीं है। ढाई साल के भीतर मंत्रिमंडल में यह चौथा बदलाव है। मान सरकार में अभी तक सात मंत्री हटाए जा चुके हैं। सोमवार को शपथ लेने वाले पांचों मंत्री पहली बार के विधायक हैं।
विज्ञापन


साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में 13 में से महज तीन सीटें मिलीं थीं। अपेक्षा के अनुरूप सीटें न आने पर चुनाव परिणाम की समीक्षा एवं मंत्रियों के कामकाज के मूल्यांकन को लेकर पार्टी की ओर से आंतरिक सर्वे कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्वे रिपोर्ट में धरालत पर प्रशासनिक खामियों के साथ कुछ मंत्रियों के कामकाज पर भी सवाल उठे थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर ज्यादातर जिलों के उपायुक्त बदलने के साथ ही अब मंत्रिमंडल का चेहरा भी बदला गया है। 

इसकी पटकथा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही लिख दी गई थी। सभी मंत्रियों के रिपोर्टकार्ड की आलाकमान ने भी समीक्षा की। केजरीवाल से चर्चा के बाद सीएम मान ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का फैसला किया।

अक्तूबर में होने हैं पंचायत चुनाव
पंजाब में अक्तूबर में पंचायत चुनाव होने हैं। इसके बाद नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल चार हलकों में विधानसभा उपचुनाव भी जल्द होने हैं।

मंत्रिमंडल में बदलाव को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। जिन मंत्रियों को हटाया गया है उनका विवादों से नाता रहा है। कुछ पर भ्रष्टाचार के आरोप भी थे। कुछ की परफॉर्मेंस को सर्वे में अप टू द मार्क नहीं पाया गया।
 

संतुलन भी साधा...
सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय के साथ जातीय संतुलन भी साधने का प्रयास किया है। नए मंत्रियों में दो दोआबा एवं तीन मालवा बेल्ट से हैं। दो जट्ट सिख, दो अनुसूचित जाति और एक वैश्य समाज से हैं।

मंत्रियों के विभाग 
भगवंत मान: गृह मामले एवं न्याय, कार्मिक, सहकारिता, कानूनी एवं विधायी मामले, नागरिक उड्डयन, ⁠विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण, खेल एवं युवा सेवाएं
हरपाल चीमा: वित्त, योजना, आबकारी एवं काराधान, कार्यक्रम कार्यान्वयन
अमन अरोड़ा: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण, मुद्रण एवं स्टेशनरी
डॉ. बलजीत कौर: सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास
कुलदीप सिंह धालीवाल: एनआरआई मामले, प्रशासनिक सुधार
डॉ. बलबीर सिंह: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान
हरदीप सिंह मुंडियां: राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता और आवासीय एवं शहरी विकास विभाग।
लाल सिंह कटारूचक्क: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव
लालजीत सिंह भुल्लर: परिवहन और जेल
हरजोत सिंह बैंस: तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग।
हरभजन सिंह ईटीओ: बिजली, पब्लिक वर्क्स
बरिंदर कुमार गोयल: खनन और भूविज्ञान, जलस्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण विभाग।
तरुणप्रीत सिंह सौंद: पर्यटन, लेबर, निवेश, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
डॉ. रवजोत सिंह: लोकल गवर्नमेंट और संसदीय मामले।
गुरमीत सिंह खुड्डियां: कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन और डेयरी विकास, खाद्य प्रसंस्करण
मोहिंदर भगत: बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed