फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Instructions Regarding Straw Burning

फरमानः पंजाब में पराली जलाने वाले सरकारी कर्मियों पर होगी कार्रवाई, नजर रखेंगे 22 सीनियर अफसर

Sat, 12 Oct 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Instructions Regarding Straw Burning
Straw Burning
पंजाब में पराली जलाने के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों के तहत सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, सहकारी सभाओं और स्व-स्वामित्व अदारों के मुलाजिमों को भी इसमें शामिल कर लिया है। साथ ही उनकी मिलकियत वाली और खुद खेती की जा रही जमीन पर धान की पराली जाने को लेकर कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी है।
विज्ञापन


सरकार ने खेती से जुड़े या अपनी जमीन पर पट्टे पर खेती करा रहे सभी कर्मचारियों को उनकी में पराली न जलाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू ने बताया कि यदि कोई मुलाजिम इन हिदायतों की पालना नहीं करता तो उसके विरुद्ध सेवा नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुलाजिमों को यह भी हिदायत की गई है कि पराली जलाने के ख़तरनाक रुझान को रोकने के लिए वे बाकी लोगों को भी जागरूक करें क्योंकि यह अमल वातावरण और स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित होता है। इसी तरह मुलाजिमों को यह भी पाबंद किया गया है कि यदि कहीं पराली जलाने का कोई मामला सामने आता है तो वह तुरंत संबंधित अथॉरिटी के नोटिस में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस और पटवारियों को भी नजर रखने के आदेश

कृषि सचिव ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने ज़िला पुलिस मुखियों और अन्य पुलिस अफसरों को भी हिदायत की है कि किसानों को पराली न जलाने के लिए ज़ोर देकर कहें। इसी तरह सभी राजस्व पटवारियों को भी यह आदेश दिए गए हैं कि जिस खेत में भी पराली जलाई जाती है, उस जमीन की गिरदावरी में ‘रेड एंट्री’ दर्ज की जाए।

उन्होंने कहा कि धान की पराली को आग लगाने वाले खेत संबंधित भी कर्मचारी अपनी अथॉरिटी को तुरंत सूचित करें। कृषि सचिव ने बताया कि डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई नंबरदार पराली जलाने की गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए संबंधित अथॉरिटी द्वारा नोटिस जारी किया जाये।

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनर और ज़िला पुलिस प्रमुख संबंधित पक्षों के साथ साझी मीटिंग करके पराली को आग लगाने पर पाबंदी के आदेशों को सख्ती के साथ अमल में लाएंगे। इसी तरह पंजाब में कृषि उत्पादन मार्केट कमेटियों के साथ रजिस्टर्ड आढ़तियों को भी अपने खेतों में धान की पराली को आग न लगाने के आदेश दिए गए हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा भी इस ग़ैर-सेहतमंद अमल के विरुद्ध चुने हुए पंचायती नुमायंदों को प्रेरित किया जायेगा।

पंजाब सरकार ने हर आईएएस को सौंपी जिलेवार जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने 22 सीनियर आईएएस अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ जिलों में खेतों में पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। यह फैसला मौजूदा खरीफ सीजन के दौरान प्रदेश में पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लिया गया है। यह जानकारी कृषि सचिव काहन सिंह पन्नू ने दी।

अफसर             जिला जहां की सौंपी गई जिम्मेदारी)
विनी महाजन, एसीएस (उद्योग एवं कामर्स)--------------लुधियाना
विश्वजीत खन्ना, एसीएस (डेवलपमेंट)-------------------संगरूर
रवनीत कौर, एसीएस (पावर)-------------------------शहीद भगत सिंह नगर
संजय कुमार, एसीएस (खेल एवं युवा मामले)---------------मानसा
वीके जंजुआ,प्रिंसिपल सेक्रेटरी (श्रम)-------------------------फिरोजपुर
कृपाशंकर सरोज,  प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक)--- बरनाला
अनिरुद्ध तिवार,  प्रिंसिपल सेक्रेटरी (वित्त)-----------------एसएएस नगर
अनुराग अग्रवाल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर)---अमृतसर
आर. वेंकटरत्नम,  प्रिंसिपल सेक्रेटरी (जेल)---------------------गुरदासपुर
ए. वेणु प्रसाद, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (लोकल गवर्नमेंट)--------------पठानकोट
सीमा जैन,  वित्त कमिश्नर (ग्रामीण विकास एवं पंचायतें)-----------रोपड़
सरवजीत सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (जल स्रोत)------------------तरन तारन
राजी पी. श्रीवास्तव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास)--फतेहगढ़ साहिब
 केएपी सिन्हा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले)---फरीदकोट
जसपाल सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (प्लानिंग)---------------------होशियारपुर
अनुराग वर्मा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (तकनीकी शिक्षा )-------------श्री मुक्तसर साहिब
 राकेश कुमार वर्मा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (पर्यावरण)--------------बठिंडा
के. शिवा प्रसाद, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (ट्रांसपोर्ट)-----------------फाजिल्का
विकास प्रताप, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले)---कपूरथला
आलोक शेखर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन)-------------जालंधर
डीके तिवारी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम--------------------------मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed