{"_id":"5cf5f3e6bdec2207903d6e3c","slug":"punjab-government-increased-minimum-wage-rate-for-all-four-catagories-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने बढ़ा दी है न्यूनतम मजदूरी दर, जानिए कितनी और अब कितने रुपये मिला करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने बढ़ा दी है न्यूनतम मजदूरी दर, जानिए कितनी और अब कितने रुपये मिला करेंगे
Tue, 04 Jun 2019 10:01 AM IST
खुशबू गोयल
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, चंडीगढ़
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर में इजाफा कर दिया है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर सितंबर 2018 के मुकाबले इस बार साढ़े तीन से 4.63 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। जबकि आधार वर्ष 2013 के मुकाबले मजदूरी में 35.28 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी दर इजाफा होने के बावजूद यह हरियाणा और दिल्ली के मुकाबले कम रहेगा। चार श्रेणी में विभाजित मजदूरों के हर वर्ग की मजदूरी को बढ़ाते हुए पंजाब सरकार के श्रम विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
यह मजदूरी दर 31 अगस्त तक लागू रहेगी। इसके बाद एक सितंबर से नई मजदूरी दर लागू होगी। राज्य सरकार हर साल मार्च और सितंबर महीने में न्यूनतम मजदूरी दर के साथ-साथ राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है, लेकिन इस बार केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा गठित विशेष कमेटी की सिफारिश के आधार पर न्यूनतम मजदूरी तय करना था। इसकी वजह से कुछ देरी हुई और फिर 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ आचार संहिता लागू होने के कारण प्रदेश सरकार न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं कर सका।
चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए न्यूनतम मजदूरी दर में इजाफा कर दिया है। इसका फायदा दैनिक मजदूरी करने वाले अकुशल मजदूरों से लेकर उच्च कुशल मजदूरों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सरकारी संस्था-बोर्ड-निगम के मजदूरों और ठेका पर काम करने वाले अकुशल मजदूरों से लेकर उच्च कुशल मजदूर भी शामिल होंगे। सामान्य मजदूरों के दैनिक मजदूरी में 14.41 रुपये और मासिक मजदूरी में 374.24 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
यह सामान्य मजदूरों से लेकर सरकारी संस्था, बोर्ड व निगम में काम करने वाले मजदूरों पर भी लागू होगा। जबकि अकुशल खेतिहर मजदूरों को खाने के साथ मजदूरी में 13.50 रुपये और बिना खाने के 15.01 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके अलावा ईंट भट्ठों के मजदूरों की मजदूरी में 06 रुपये से लेकर 25 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। यदि कोई ठेकेदार या व्यक्ति काम कराने के बाद न्यूनतम मजदूरी दर नहीं देता है तो इसकी शिकायत जिले के श्रम विभाग में की जा सकती है।

यह है चार कैटेगरी
अकुशल: चपरासी, चौकीदार, हेल्पर आदि
अर्धकुशल: अकुशल के पद पर दस वर्ष का अनुभव
कुशल: आईआईटी व डिप्लोमाधारक के साथ अनुभव
उच्च कुशल: ग्रेजुएट तकनीकी डिग्री धारक
दिहाड़ी मजदूर: मसिक न्यूनतम मजूदरी में बढ़ोतरी
वर्ग पहले (रुपये) अब (रुपये)
अकुशल 311.12 325.53
अर्धकुशल 341.12 355.53
कुशल 375.62 390.03
उच्च कुशल 415.32 429.73

दिहाड़ी: दैनिक न्यूनतम मजूदरी में बढ़ोतरी
वर्ग पहले (रुपये) अब (रुपये)
अकुशल 8077.71 8451.95
अर्धकुशल 8857.71 9231.95
कुशल 9754.71 10128.95
उच्च कुशल 10786.71 11160.95
सरकारी विभाग में आउटसोर्स: न्यूनतम मजूदरी दर
वर्ग अब मासिक (रुपये) अब दैनिक (रुपये)
क्लास-ए 13621.95 524.43
क्लास-बी 11951.95 460.23
क्लास-सी 10451.95 402.78
क्लास-डी 9251.95 356.33