फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government has decided to place matter of Gangsters in Northern Zone Council Meeting 

Gangsters in Punjab: पाकिस्तान से अवैध हथियार ले रहे पंजाब के गैंगस्टर, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में खुलासे से पुलिस अलर्ट  

Fri, 08 Jul 2022 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 01:08 PM IST
सार

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा भी हुआ है कि पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या में मेरठ से आए हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हाल ही में गैंगस्टरों द्वारा पंजाब में मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में अवैध हथियार मंगवाए गए थे।

विज्ञापन
Punjab government has decided to place matter of Gangsters in Northern Zone Council Meeting 
gangsters in Punjab - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब सरकार के लिए सूबे में सक्रिय गैंगस्टर एक बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। खुफिया एजेंसियों से जो रिपोर्ट सरकार को मिल रही है, उसे देखते हुए अब राज्य सरकार ने यह मामला नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक में रखने का फैसला किया है। 9 जुलाई को जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पंजाब सरकार गैंगस्टरों के मसले को बैठक के एजेंडे में शामिल करा लिया है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार को इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय गैंगस्टर पाकिस्तान सीमा से आने वाली अत्याधुनिक हथियारों की खेप को पंजाब में रिसीव करके, न सिर्फ सूबे में इस्तेमाल करते हैं, बल्कि अन्य राज्यों के अपराधियों को सप्लाई भी करते हैं। यही नहीं, इन गैंगस्टरों ने यूपी, एमपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी अवैध हथियारों के सप्लायरों के साथ तालमेल बना रखा है, जहां से उन्हें देसी कट्टे, पिस्तौलें, रिवॉल्वर ही नहीं हैंडग्रेनेड जैसे अवैध हथियार भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। 

विज्ञापन

पंजाब समेत अन्य राज्यों में इस्तेमाल हो रहे हथियार

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के भीतरी इलाकों में अपराधी यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश से अवैध छोटे हथियारों की सोर्सिंग करने लगे हैं। इनके अलावा पंजाब में आतंकवादी भी अवैध हथियारों की खेप भेज रहे हैं, जिनमें से कई हथियार सूबे के गैंगस्टरों के जरिये राज्य पुलिस ने अन्य राज्यों से बरामद किए हैं। इन तरीकों से हासिल किए हथियारों का ही गैंगस्टर और अपराधी पंजाब समेत अन्य राज्यों में इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से भी मंगवाए जा रहे हथियार

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में ही यह खुलासा भी हुआ है कि पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या में मेरठ से आए हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हाल ही में गैंगस्टरों द्वारा पंजाब में मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में अवैध हथियार मंगवाए गए थे। पंजाब सरकार को मिले इंटेलिजेंस ब्यूरो के ताजा इनपुट में संकेत दिए गए हैं कि विदेशों में छिपे खालिस्तान समर्थक मध्य प्रदेश के अवैध हथियार निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सनसनीखेज खुलासों के आधार पर पंजाब सरकार 9 जुलाई की नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक में यह मुद्दा रखेगी।

पंजाब पुलिस का प्रतिनिधि में बैठक में शामिल होगा : डीजीपी

पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गैंगस्टरों और हथियारों का मामला एजेंडे में शामिल है और पंजाब पुलिस के प्रतिनिधि के रूप में एक अधिकारी नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक में शामिल होगा। वह बैठक के लिए नहीं जा रहे हैं, हालांकि बैठक में पंजाब सरकार की तरफ से गैंगस्टरों और हथियारों का मामला जोरशोर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed