{"_id":"615c9f4b8ebc3e0dfa74d569","slug":"punjab-government-formed-150-special-flying-squads-for-paddy-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में धान खरीद: 150 उड़न दस्ते गठित, अंतरराज्यीय सीमाओं पर होगी तैनाती, धांधली पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में धान खरीद: 150 उड़न दस्ते गठित, अंतरराज्यीय सीमाओं पर होगी तैनाती, धांधली पर रहेगी नजर
Wed, 06 Oct 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:52 AM IST
सार
धान खरीद के दौरान धांधली को रोकने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने 150 उड़न दस्तों का गठन किया है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर इनकी तैनाती होगी। अनाज मंडियों पर भी उड़न दस्तों की नजर होगी।
विज्ञापन
खन्ना मंडी में पहुंचा धान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाले सस्ते धान पर नजर रखने के लिए सरकार ने 150 उड़न दस्तों का गठन कर दिया है। इन दस्तों को राज्य की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर तैनात रहने को कहा गया है। साथ ही दस्तों के जरिए सूबे की मंडियों में भी धान की रिसाइकलिंग और जाली बिलिंग पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
अब तक राज्य में एक लाख से अधिक जाली बिलिंग, रिसाइकलिंग और परमल की आड़ में धान के बोरे पकड़े जा चुके हैं। पंजाब में धान खरीद को लेकर आए दिन जाली बिलिंग, रिसाइकलिंग जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी दूसरे राज्यों से सस्ती दरों पर धान की खरीद कर पंजाब में एमएसपी पर धान की बिक्री के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकार की ओर से कई मामलों का खुलासा भी किया गया लेकिन पूरी तरह से अभी तक सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित रही है।
विज्ञापन
अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सूबे में 150 उड़न दस्तों का गठन किया है। इन दस्तों को अंतरराज्यीय सीमा पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि मंडियों में भी धान खरीद को लेकर उड़न दस्ते पूरी नजर रखेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि गठित दस्तों के अच्छे परिणाम आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
धान खरीद सूबे में शुरू हो चुकी है। अभी तक राज्य में कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 लाख से अधिक धान के बोरों को दूसरे राज्यों से और गोदामों में अनाधिकृत रूप से रखा गया था। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से पंजाब में गैर-कानूनी तरीके से रिसाइकलिंग, बोगस बिलिंग के जरिए लाए जा रहे एक चावलों के ट्रक को मंगलवार को जब्त किया गया है।