फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Fixed Rate for Corona Test

पंजाबः कोरोना जांच करने के लिए अब मनमानी कीमत वसूल नहीं पाएंगे निजी अस्पताल और लैब

Tue, 18 Aug 2020 10:24 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Aug 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Fixed Rate for Corona Test
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
कोविड-19 परीक्षण को लेकर अब पंजाब में निजी अस्पताल और लैब मनमानी कीमत नहीं वसूल पाएंगे। पंजाब राज्य के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय ने आपदा रोग अधिनियम के तहत कोविड-19 परीक्षण की कीमत निर्धारित करने का निर्णय किया है। मंत्रालय की ओर से परीक्षण के लिए 1000 रुपये की कीमत तय की गई है। इसके साथ ही अन्य नियमों को भी जरूरी किया गया है।
विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण (आरएटी) के लिए तय की गई 1000 रुपये में जीएसटी सहित सभी करों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही निजी लैब और अस्पतालों को जो गाइडलाइन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई हैं उनका पालन करना होगा। निजी लैब संचालक होने वाले कोविड परीक्षण का डाटा भी राज्य सरकार के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही नमूना लेने के समय लिए जाने वाले व्यक्ति की पहचान, पता और सत्यापित मोबाइल नंबर को आरटी-पीसीआर एप पर अपलोड करने के साथ ही परीक्षण के परिणामों को राज्य के स्टेट आईडीएसपी सेल में बताना होगा। संक्रमित व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने के निर्देश मंत्रालय की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed