फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Extends Date for High Security Number Plate on Vehicles

पंजाबः वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि 30 जून तक बढ़ी, ऑनलाइन सर्विस

Sat, 23 May 2020 04:15 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 May 2020 04:15 PM IST
सार

  • पंजाब में इसके बाद नहीं बढ़ाई जाएगी समय सीमा: रजिया सुल्ताना
  •  अतिरिक्त शुल्क के साथ घर बैठे सुविधा भी मिलेगी

विज्ञापन
Punjab Government Extends Date for High Security Number Plate on Vehicles
High security number plate

विस्तार

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी वाहन मालिकों के लिए अपने वाहनों पर उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। यह प्लेट लगाने का सभी वाहन मालिकों के लिए यह आखिरी मौका होगा और इसके बाद तारीख में विस्तार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना की ओर से जारी प्रेस बयान में दी गई।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय में मौजूदा समय में 22 फिटमेंट सेंटरों के अलावा सब-डिवीजनल स्तर पर 45 फिटमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए वाहन मालिकों को फिटमेंट सेंटरों में जाकर अपनी बारी का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पंजाब: अमृतसर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, प्रदेश में 16 नए पॉजिटिव मिले, कुल 2045 लोग संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
एक मोबाइल एप्लीकेशन HSRP PUNJAB के अलावा वेबसाइट https://www.punjabhsrp.in  द्वारा वाहन मालिकों की सुविधा और फीसों की अदायगी के साथ मुलाकात की पूर्व-बुकिंग की एक ऑनलाइन प्रणाली चालू की गई है।

अप्रैल 2019 से बने वाहनों की नंबर प्लेट एजेंसियां लगाएंगी

 मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अप्रैल, 2019 से निर्मित वाहनों की एचएसआरपी संबंधी एजेंसियों से लगाई जानी है, जहां से वाहन खरीदे गए हैं।

अतिरिक्त शुल्क के साथ घर बैठे सुविधा उपलब्ध
मंत्री ने आगे कहा कि जनता की सुविधा और शोषण रोकने के लिए घर में एचएसआरपी की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। यह सुविधा वैकल्पिक है, जिसके अंतर्गत वाहन मालिक यह सुविधा 2 और 3 पहिया वाहन के लिए 100 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 150 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। इससे संबंधित किसी भी पूछताछ और मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7888498859 और 7888498853, और email.customer.care@hsrppunjab.com  दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed