फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Budget session will start from June 24 

Punjab Budget session: 24 जून से शुरू होगा सत्र, 27 जून को पेश होगा Budget, कैबिनेट मीटिंग में फैसला

Tue, 07 Jun 2022 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 02:59 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि इतिहास में पहली बार पंजाब में आम लोगों की राय से बना आम लोगों का बजट पेश होगा। 

विज्ञापन
Punjab Government Budget session will start from June 24 
पंजाब कैबिनेट की बैठक। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार 27 जून को ‘जनता का बजट’ पेश करेगी। यह जानकारी मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 से 30 जून तक चलेगा। मान ने ट्वीट कर पंजाब की जनता को बधाई देते हुए कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पंजाब के आम लोगों के सुझाव पर बजट बनाया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र की तारीखों और बजट पेश करने के संबंध में फैसला लिया गया। कैबिनेट ने 16वीं पंजाब विधानसभा का दूसरा बजट सत्र 24 जून से बुलाने की मंजूरी देते हुए इसकी सिफारिश पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को कर दी है, जो भारतीय संविधान के अनुसार विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए अधिकृत हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने 24 जून को सत्र बुलाने और पहले दिन दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि देने के बाद उसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने और इस पर बहस करवाने पर सहमति दे दी है। वित्त मंत्री 27 जून को वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे और इस के बाद आम बजट पर बहस होगी। सत्र के दौरान वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की लेखा रिपोर्ट और वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए वित्त एवं विनियोजन लेखे सदन में पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed