फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab, Firojpur, Accident, Two die, Trala-bike brushes

ट्राला-बाइक की भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 19 Nov 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फिरोजपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/फिरोजपुर Updated Wed, 19 Nov 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
 Punjab, Firojpur, Accident, Two die, Trala-bike brushes
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव खाईफेमीकी के नजदीक बुधवार देर शाम बाइक और ट्राले की भिड़ंत में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों फिरोजपुर से राशन खरीद कर गांव लौट रहे थे। जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसएचओ जसबीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बलवीर सिंह (चाचा) पुत्र रहमत सिंह व गुरमीत सिंह (भतीजा) पुत्र मंगल सिंह वासी गांव गामेवाला फिरोजपुर से राशन खरीद कर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव खाईफेमीकी के पास बने पुल से गुजर रहे थे, इसी दौरान फाजिल्का की ओर से एक ट्राला आ रहा था। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बलवीर सिंह व गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसएचओ जसबीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और ट्राले को कब्जे में ले लिया।


घटनास्थल पर पहुंचे बलवीर सिंह के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही बलवीर की मां का निधन हुआ था। वीरवार को भोग है। इसके लिए बलवीर और गुरमीत सिंह बुधवार को दोपहर में फिरोजपुर से राशन और अन्य सामान खरीदने गए थे। शाम को सामान लेकर गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed