फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Finance Minister Manpreet Badal presented Budget 2021-22 

पंजाब बजट : चुनावी साल में पेश बजट से सबको साध गए कैप्टन, हर वर्ग का रखा ख्याल 

Mon, 08 Mar 2021 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 02:49 PM IST
सार

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पंजाब का बजट पेश
  • वित्तमंत्री ने की कई लोकलुभावन घोषणाएं
  •  पंजाब में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव 

विज्ञापन
Punjab : Finance Minister Manpreet Badal presented Budget 2021-22 
पंजाब सरकार ने पेश किया लोकलुभावन बजट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। चुनावी साल में पेश किया गया बजट पूरी तरह लोकलुभावन रहा। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता के हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की गई। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और किसानों से लेकर सरकारी मुलाजिम तक को अपने बजट से सौगात दी है। 

विज्ञापन


माना जा रहा था कि वित्त मंत्री इस बजट में आम जनता पर कोई नया बोझ डालने से परहेज करेंगे और यह बजट किसानों, खेत मजदूरों, मुलाजिमों और बेरोजगार युवा वर्ग पर केंद्रित होगा। हुआ भी ऐसा ही।महिला दिवस पर पेश किए गए बजट में सरकार ने महिलाओं को बड़ी सुविधा दी है। दिल्ली की तरह ही अब पंजाब में भी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा सरकारी विद्यार्थी भी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

मनप्रीत बादल ने अपना बजट किसानों को समर्पित किया है। बजट में कामयाब किसान खुशहाल पंजाब स्कीम की घोषणा की गई। इसके लिए 3780 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस साल 1114 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चावल और गेहूं उगाने वाले किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 7180 करोड़ मंजूर किए गए हैं। बजट में किसानों की कर्ज माफी के लिए 1712 करोड़ रुपये का एलान किया गया।

पंजाब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये और आशीर्वाद स्कीम के तहत दी जाने वाली 21000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 51000 रुपये कर दिया है। बजट पेश करने के दौरान वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि कोरोना काल न आता तो बजट सरप्लस होता। उन्होंने कहा कि इस साल रिसोर्स गैप जीरो रहेगा। यानी जितना पैसा है, उतना ही खर्च होगा।

कोरोना काल में डूबी अर्थव्यवस्था को उठाने और कारोबारियों की मदद के लिए सरकार ने बड़ा एलान किया। पंजाब में अब 24 घंटे, सातों दिन दुकानें खुलेंगी। पंजाब में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे खुले रहेंगे। सरकार ने पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1958 के तहत अधिसूचना जारी की है।

सरकारी मुलाजिम लगातार सरकार का विरोध कर रहे थे। ऐसे में सरकारी मुलाजिमों का तोहफा देते हुए पंजाब में छठा वेतन आयोग 1 जुलाई 2021 से लागू करने की घोषणा भी बजट में की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed