फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Excise Department wrote Chandigarh administration regarding smuggling of liquor from Chd to Punjab

Chandigarh: चंडीगढ़ से पंजाब में हो रही शराब तस्करी, पांच महीने में 184 एफआईआर दर्ज, 3000 पेटियां बरामद

Mon, 02 Oct 2023 09:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

पंजाब के एक्साइज कमिश्नर ने पत्र में यूटी प्रशासन को बताया है कि चंडीगढ़ से जो भी शराब अवैध तरीके से पंजाब ले जाई जा रही है, उसमें राजधानी की पांच कंपनियों के ब्रांड की सप्लाई सबसे ज्यादा है। एक्साइज कमिश्नर ने यह भी बताया है कि पंजाब में बीते पांच महीने के दौरान पकड़ी गई शराब को लेकर 184 एफआईआर दर्ज की गई हैं

विज्ञापन
Punjab Excise Department wrote Chandigarh administration regarding smuggling of liquor from Chd to Punjab
शराब तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से पंजाब में जा रही शराब की तस्करी को लेकर पंजाब एक्साइज विभाग ने अब यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के साथ यह मामला उठाया है। पंजाब के एक्साइज कमिश्नर वरुण रूजम ने यूटी प्रशासन को पत्र लिखकर चंडीगढ़ से पंजाब में शराब की तस्करी के आंकड़े पेश करते हुए इसमें शामिल कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पंजाब के एक्साइज कमिश्नर ने पत्र में यूटी प्रशासन को बताया है कि चंडीगढ़ से जो भी शराब अवैध तरीके से पंजाब ले जाई जा रही है, उसमें राजधानी की पांच कंपनियों के ब्रांड की सप्लाई सबसे ज्यादा है। इन पांचों कंपनियों और उनके ब्रांडों के नाम की जानकारी देते हुए एक्साइज कमिश्नर ने यह भी बताया है कि पंजाब में बीते पांच महीने के दौरान पकड़ी गई शराब को लेकर 184 एफआईआर दर्ज की गई हैं और एफआईआर में भी चंडीगढ़ मार्का वाली शराब के ब्रांड का भी जिक्र है।
विज्ञापन



एक्साइज कमिश्नर ने पत्र में यह भी बताया है कि बीते पांच महीने के दौरान चंडीगढ़ से पंजाब ले जाई जा रही अवैध शराब की 3000 पेटियां बरामद की गई हैं। उन्होंने यूटी प्रशासन को आगाह किया है कि शराब तस्करी का यह अवैध कारोबार मामूली स्तर के अपराधियों द्वारा किया जाना संभव नहीं है और इसमें संबंधित कंपनियों के अधिकारियों और बड़े शराब कारोबारियों की साठगांठ हो सकती है। ऐसे में यूटी प्रशासन ऊपरी स्तर पर तस्करी के गठजोड़ की जांच कर उसे ध्वस्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से पंजाब में शराब की तस्करी रोकें राज्यपालः आप
नशे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ से पंजाब में प्रतिदिन भारी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है। पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि नशे को लेकर राज्यपाल पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हैं लेकिन वह चंडीगढ़ से पंजाब में हो रही अवैध शराब की तस्करी पर रोक कब लगाएंगे? 


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से हर रोज बड़ी मात्रा में अवैध और मिलावटी शराब की सप्लाई पंजाब में हो रही है। चूंकि पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक हैं, इसलिए शराब की उक्त तस्करी पर रोक लगाना उनकी जिम्मेदारी है। कंग ने राज्यपाल से अपील की कि वह चंडीगढ़ के प्रशासक होने के नाते शराब तस्करी रोकने के उचित उपाय करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed