फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election Results 2022 Aam Aadmi Party registered victory in all seats of Faridkot district

Punjab Election Results 2022: 30 साल बाद फरीदकोट ने दोहराया इतिहास, प्रदेश में जिस पार्टी की बनेगी सत्ता, सभी सीटें उसी के खाते में दी

Thu, 10 Mar 2022 08:34 PM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 08:34 PM IST
सार

फरीदकोट से लगातार दूसरी बार मैदान में कूदे गुरदित्त सिंह सेखों पहली बार विधायक बने हैं, जबकि जैतो से अमोलक सिंह पहली बार चुनाव लड़ते हुए सफलता अर्जित की है। कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां लगातार दूसरी बार विधायक बने है और पार्टी के किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ राज्य प्रवक्ता भी हैं। 

विज्ञापन
Punjab Election Results 2022 Aam Aadmi Party registered victory in all seats of Faridkot district
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : फाइल

विस्तार

फरीदकोट जिले ने 30 साल बाद इतिहास को दोहराया है। तीनों विधानसभा सीटें, उसी पार्टी की झोली में डाली है जिसकी सरकार बनने जा रही है। तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीते। इससे पहले साल 1992 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में गई थीं और उस समय बेअंत सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार का गठन हुआ था। 

विज्ञापन


फरीदकोट जिला साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय ही आम आदमी पार्टी का गढ़ बन गया था। इससे पहले यहां पर कभी अकाली दल व कभी कांग्रेस अपना परचम लहराती रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट संसदीय क्षेत्र के अधीन तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. साधु सिंह को बहुमत मिला था जिसका असर साल 2017 के चुनाव में भी देखने को मिला और तीन में से दो सीट कोटकपूरा व जैतो पर आप की जीत हुई थी। फरीदकोट सीट पर आप दूसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


साल 1992 के चुनाव के समय अकाली दल ने चुनावों का बायकाट किया था, जिसके कारण तीनों सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं, जिनमें से फरीदकोट सीट से अवतार सिंह बराड़, कोटकपूरा से उपेंद्र शर्मा व पंजगराईं कलां ( अब जैतो) से गुरचरण सिंह जीते थे और राज्य में कांग्रेस सरकार बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट से लगातार दूसरी बार मैदान में कूदे गुरदित्त सिंह सेखों पहली बार विधायक बने हैं, जबकि जैतो से अमोलक सिंह पहली बार चुनाव लड़ते हुए सफलता अर्जित की है। कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां लगातार दूसरी बार विधायक बने है और पार्टी के किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ राज्य प्रवक्ता भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed