फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election Result 2022 Prediction of Arvind Kejriwal proved correct

Punjab Election Result 2022: केजरीवाल की ये तीन भविष्यवाणियां हुईं सच, लिखकर न्यूज चैनल को दिया था...जानें क्या थीं

Thu, 10 Mar 2022 04:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 04:04 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी जनादेश मिला है। आप के आगे सभी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है। हर दिग्गज का किला ढह चुका है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो दावा चुनाव से पहले किए वह सच साबित हुए।   

विज्ञापन
Punjab Election Result 2022 Prediction of Arvind Kejriwal proved correct
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चुनाव नतीजों से पहले एक चैनल पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बहस के दौरान लिखकर तीन भविष्यवाणियां दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, विधानसभा हलका भदौड़ व चमकौर साहिब दोनों सीटों से हारेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी दावा किया था कि आप के पंजाब प्रधान सांसद भगवंत सिंह मान, हलका धूरी से कांग्रेस के उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को भारी मतों से हराएंगे। 

विज्ञापन


तीसरी भाविष्यवाणी की थी कि बादल परिवार किसी भी सीट से नहीं जीतेगा। उन्होंने कहा कि लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हलका अमृतसर पूर्व से बिक्रमजीत मजीठिया, जलालाबाद से सुखबीर बादल चुनाव हारेंगे। उनकी यह भविष्यवाणी भी सच साबित हुई। खास बात यह है कि सिद्धू ने लिखकर भी दिया था। केजरीवाल की सभी भविष्यवाणी सच हुईं। लंबी से प्रकाश सिह बादल, जलालाबाद से सुखबीर बादल, अमृतसर पूर्व से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और सीएम चन्नी भदौड़ व चमकौर साहिब सीटों से हार चुके हैं।
विज्ञापन


बरनाला की तीनों सीटों पर आप का परचम
बरनाला जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। बरनाला हलका से आप के उम्मीदवार विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर अपने विरोधी कुलवंत सिंह कंता से 36637 मतों से जीत जीत दर्ज की है। इसी तरह पंजाब की हॉट सीट हलका भदौड़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने कांग्रेस उम्मीदवार सीएम चरनजीत सिंह चन्नी को 37500 मतों से हराकर इतिहास रचा। जबकि हलका महिलकलां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह पंडोरी ने अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह कट्टू को 299931 मतों से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed