Punjab Election Results 2022: रोपड़ की तीन विधानसभा सीटें आप के खाते में...सीएम चन्नी और विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी भी हारे
विधानसभा हलका श्री आंनदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह को 45535 हजार से अधिक मतों से करारी हार दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ की तीन विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा तो तीसरी सीट से युवा कांग्रेस के प्रधान अपनी पिछली बार की हार को जीत में नहीं बदल सके। जिले की सबसे हॉट सीट श्री चमकौर साहिब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की बड़ी हार हुई है। कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी ने 7942 वोट से हरा दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहले की सीएम चन्नी की दोनो सीटों पर हार दावा किया था फिर भी लोगो को यह दावा हजम नहीं हो रहा था। श्री चमकौर साहिब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह को 70248 वोट मिले। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को 62306 वोट मिले और डॉ. चरणजीत सिंह ने 7942 वोट से जीत हासिल की।
सीएम बनने के बाद सीएम चन्नी लोगों से नहीं मिल पा रहे थे। यही नाराजगी लोगों में थी। हालांकि उन्होंने नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। श्री चमकौर साहिब में अकाली दल और बसपा के प्रत्याशी हरमोहन सिंह संधु को सिर्फ 3802, भाजपा के शिवजोत सिंह को 2514, गुरमुख सिंह को 200, जगदीप सिंह को 145, नैब सिंह को 229, अकाली दल मान के प्रत्याशी लखवीर सिंह को 6974 और रूपिंदर सिंह को 440 वोट मिले।
हरजोत बैंस ने राणा केपी सिंह को 45 हजार मतों से हराया
विधानसभा हलका श्री आंनदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह को 45535 हजार से अधिक मतों से करारी हार दी है। श्री आंनदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े एडवोकेट हरजोत बैंस ने शानदार जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया।
श्री आंनदपुर साहिब सीट पर कुल 141095 मत पड़े थे। 81730 मत आप के प्रत्याशी एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस को मिले। वहीं राणा केपी सिंह को 36195 मत मिले। इसके अलावा भाजपा के डॉ. परमिंद्र शर्मा को 11323, शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन के प्रत्याशी नितिन नंदा को 5898, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी अश्वनी कुमार को 301, आजाद प्रत्याशी संजीव राणा को 1206, आजाद सुरेंद्र कुमार बेदी को 470, शमशेर सिंह को 557, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी रणजीत सिंह को 1452, जय किसान पार्टी के मलकीयत सिंह को 171 मत मिले जबकि 1286 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
पंजाब का एक नंबर का विधायक बनकर दिखाऊंगा: हरजोत बैंस
हरजोत सिंह बैंस ने मतदाताओं का धन्यावाद किया और कहा कि यह दिल्ली मॉडल और अरविंद केजरीवाल के विचार की जीत है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की आत्मा को सकून मिला होगा कि एक ईमानदार पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सुनामी में अकाली दल और कांग्रेस के बड़े बड़े धुरंधर हार गए। बैंस ने कहा कि जो मुद्दे चुनाव प्रचार के दौरान उठाए गए हैं, वह सारे मुद्दों पर काम किया जाएगा और पंजाब का एक नंबर का विधायक बन कर दिखाउंगा।
दिनेश चड्ढा ने बरिंदर ढिल्लों को हराया
रोपड़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश चड्ढा ने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों को 23389 से मात दी है। आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ का टिकट काटकर दिनेश चड्ढा पर दाव खेला था और दिनेश चड्ढा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी बरिंदर सिंह ढिल्लों व डॉ. दलजीत सिंह चीमा को दूसरी बार इस विधानसभा से हार का मुंह देखना पड़ा है। 59573 वोट दिनेश चड्डा को मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे बरिंदर सिंह को 36184 वोट मिले। इसके अलावा अकाली दल के नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा को 22270 वोट, भाजपा के प्रत्याशी इकबाल सिंह लालपुरा को 10002, संयुक्त समाज मोर्चे के प्रत्याशी दविंदर सिंह बाजवा को 1916, आजाद प्रत्याशी बचित्र सिंह को 739, अकाली दल मान के प्रत्याशी सूबेदार अवतार सिंह को 3335 और पंजाब किसान दल के प्रत्याशी परमजीत सिंह मकारी को 516 वोट मिले।