फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab election 2022: Triangular contest in four assembly seat of Ludhiana

लुधियाना: चार विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला, दो सीटों पर चार के बीच जंग, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Sat, 19 Feb 2022 01:03 AM IST
ajay kumar विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 01:03 AM IST
सार

हलका साउथ की बात की जाए तो यहां से लोक इंसाफ पार्टी के सरपरस्त जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस चुनाव मैदान में हैं और दो बार चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस की तरफ से ईश्वर जोत सिंह चीमा पहली बार चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
Punjab election 2022: Triangular contest in four assembly seat of Ludhiana
भारत भूषण आशु, बलविंदर सिंह बैंस, सिमरजीत सिंह बैंस और सुरिंदर डावर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना की 14 सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें से छह सीटें लुधियाना शहर की है। छह सीटों में से चार कांग्रेस के पास हैं जबकि दो सीटें लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स के पास हैं। इन छह सीटों पर इस बार दलों के बीच मुकाबला कड़ा है। चार सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आप में त्रिकोणीय मुकाबला है। 

विज्ञापन


आत्म नगर और साउथ में चौकोणीय मुकाबला है। उसकी वजह है कि यहां लोक इंसाफ पार्टी की ओर से बैंस ब्रदर्स चुनाव मैदान में होना। वह पहले दोनो अपने-अपने हलकों से दो बार जीत चुके हैं। इस बार दोनों बैंस ब्रदर्स की राह आसान नहीं है। अकाली दल की बात करें तो सबसे पहले चुनाव मैदान में उन्होंने प्रत्याशियों को उतारा था। अकाली दल के धीमे प्रचार की वजह से वह चुनाव से पहले ही रेस में पिछड़े गए है। 
विज्ञापन


हलका वेस्ट 
महानगर के हलका वेस्ट की बात की जाए तो कांग्रेस की तरफ से यहां से कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु चुनाव मैदान में है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने शहर के सीनियर वकील बिक्रम सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा है। आप की तरफ से आशु के करीबी साथी रहे पार्षद गुरप्रीत सिंह गोगी चुनाव मैदान में है। गोगी आशु की कई खामियों को जानते है। जिसके कारण वह उनका किला भेदने में काफी हद तक कामयाब हो सकते हैं, बिक्रम सिंह सिद्धू पिछले डेढ़ साल से इलाके में लगातार प्रचार में जुटे है। अकाली की तरफ से बात की जाए तो सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह गरेवाल चुनाव मैदान में है। वह लोकसभा चुनाव लुधियाना से हार चुके हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जिताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हलका नार्थ
नार्थ हलके से बात की जाए तो कांग्रेस की तरफ से सात बार विधायक रह चुके राकेश पांडे चुनाव मैदान में है। वह शहीद परिवार से हैं। लोगों में पांडे का काफी विरोध है। यहां से भाजपा की तरफ से प्रवीण बंसल तीसरी बार चुनाव मैदान में है। वह पहले दो बार पांडे से चुनाव हार चुके है। आप की बात करें तो उन्होंने चौधरी मदन लाल बग्गा को मैदान में उतारा है। बग्गा ने कुछ समय पहले अकाली दल को छोड़कर आप का झाड़ू पकड़ा है। इसके बाद बग्गा को आप ने उत्तरी हलके से चुनाव मैदान में उतारा। अकाली दल की बात की जाए तो भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा किसान अंदोलन में भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हो गए और उत्तरी हलके से चुनाव मैदान में है। 

हलका सेंट्रल
हलका सेंट्रल की बात की जाए तो सुरिंदर डावर कांग्रेस की तरफ से पांचवी बार चुनाव मैदान में है। भाजपा की तरफ से इस बार फिर गुरदेव शर्मा देवी को दोबारा मैदान में उतारा है। वह पहले सुरिंदर डावर से ही चुनाव मैदान में हारे थे। आप की तरफ से अशोक पराशर चुनाव मैदान में है। वह 2012 में कांग्रेस की तरफ से हल्का साऊथ से चुनाव लड़ चुके है। वह कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। अकाली दल की तरफ से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के सेवादार प्रीतपाल सिंह पाली चुनाव मैदान में है।

हलका पूर्वी
हलका पूर्वी में इस बार मुकाबला बड़ा ही रोचक है। यहां से कांग्रेस की तरफ से दोबारा संजय तलवाड़ मैदान में है। वह पिछली बार 11 दिन पहले टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी। हिंदू चेहरा होने के कारण कांग्रेस को काफी फायदा मिला था। आप की तरफ से दलजीत सिंह गरेवाल भोला दोबारा चुनाव मैदान में है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहां से टिकट न मिलता देखकर वह दोबारा आप में शामिल हो गए। इस बार फिर चुनाव मैदान में है। भाजपा गठबंधन ने हिंदू कार्ड खेलते हुए पूर्व कांग्रेस जिला प्रधान जगमोहन शर्मा को चुनाव मैदान में उतार दिया। जिससे यहां कड़ा मुकाबला हो गया है। अकाली दल की तरफ से पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों चुनाव मैदान में है। 

हलका साउथ
हलका साउथ की बात की जाए तो यहां से लोक इंसाफ पार्टी के सरपरस्त जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस चुनाव मैदान में हैं और दो बार चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस की तरफ से ईश्वर जोत सिंह चीमा पहली बार चुनाव मैदान में है और भाजपा गठबंधन ने सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी चुनाव मैदान में हैं और आप ने वहां महिला राजिंदपाल कौर छीना को चुनाव मैदान में उतारा है। जिस कारण यहां चौकोणीय मुकाबला है। हालांकि अकाली दल की तरफ से हीरा सिंह गाबड़िया चुनाव मैदान में है।

हलका आत्म नगर
यहां से लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस मैदान में है और दो बार चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस की तरफ से उनके ही पुराने साथी कमलजीत सिंह कड़वल चुनाव मैदान में है और भाजपा गठबंधन की तरफ से प्रेम मित्तल के साथ आप की ओर से पुराने कांग्रेसी कुलवंत सिंह सिद्धू भी चुनाव मैदान में है। इस सीट पर चौकोणीय मुकाबला है। सीनियर वकील हरीश राय ढांडा अकाली दल से चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed