फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leaders thanks to voters on social media in Punjab

सोशल मीडिया पर लोगों का धन्यवाद: मतदान के बाद सिद्धू ने लिखा खास संदेश, मान ने शहीद भगत सिंह व बाबा साहेब को किया याद

Mon, 21 Feb 2022 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Feb 2022 09:17 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोगों और कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद दिया। नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह और भगवंत मान ने भी मतदाताओं का आभार जताया। 

विज्ञापन
Leaders thanks to voters on social media in Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

विस्तार

मतदान के बाद सियासतदानों ने घर पर बैठकर सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाल लिया है। राज्य के सियासी दिग्गजों ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद का सिलसिला चलाया। नवजोत सिंह सिद्धू ने वोटरों को संबोधित करते हुए लिखा, ‘...सदके जाइए उन्हां उच्चेयां दे जिन्हां नीवेयां संग निभाइयां’ लिख धन्यवाद किया। वहीं आप के भगवंत मान ने मतदान के लिए धन्यवाद करते हुए शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को याद किया।

विज्ञापन


मतदान समाप्त होने के बाद अधिकांश सियासी दिग्गज घर पर रहे हैं। घर से ही वह मतदान को लेकर मिलने वालों से अपडेट ले रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। अधिकांश सियासी दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिये राज्य के दो करोड़ से अधिक वोटरों का मतदान के लिए धन्यवाद किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि ‘मैं नीवां मेरा मुरशद उच्चा, असीं उच्चेयां दे संग लाइयां, सदके जाइए उन्हां उच्चेयां ते जिन्हां नीवेयां संग निभाइयां’ लिख कर वोटरों का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान ने लिखा है कि इतनी बड़ी तादाद में वोट करके पंजाब के लोग शहीद भगत सिंह के संघर्ष और बाबा साहेब आंबेडकर के लिखे संविधान का सम्मान किया। इसके लिए उनका धन्यवाद। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने लोगों और कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने लोगों को दी बधाई 
पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पंजाब के लोग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह पांच साल में एक बार आने वाले लोकतंत्र के इस त्योहार को शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मनाने के लिए पंजाबियों को बधाई देते हैं। कैप्टन ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस आसानी से बहुमत हासिल करेगा और राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed