फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know how the candidates spent time in Punjab after voting

पंजाब: किसी ने परिवार संग बिताया समय तो किसी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, मतदान के बाद प्रत्याशियों ने ऐसे मिटाई थकान

Mon, 21 Feb 2022 08:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Feb 2022 08:07 PM IST
सार

बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोमवार को कुछ पल अपने परिवार संग बिताए। ज्यादा समय उन्होंने पिछले दो माह से उनकी कोठी में सेवा कर रहे कर्मचारियों को दिया।

विज्ञापन
Know how the candidates spent time in Punjab after voting
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

विस्तार

मतदान के बाद सोमवार का पूरा दिन बादल परिवार ने अपने पैतृक गांव बादल में ही बिताया। इस दौरान जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने पुराने रूटीन में सुबह जल्दी उठे और कार्यकर्ताओं से मेलजोल शुरू किया। वहीं शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल चुनावी थकान उतारने के कारण आराम से उठे और दोपहर बाद निवास पर स्थित दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मिले और चुनावी चर्चा की।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने घर पर रहकर पाठ किया। सुबह से ही बादल निवास पर कार्यकर्ताओं का आना-जाना लग गया था। इस कारण सबसे पहले प्रकाश सिंह बादल रोजमर्रा की तरह पाठ करने के बाद व्यायाम कर समय पर ही कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। उसके बाद सुखबीर बादल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की समीक्षा की। दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चाओं का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन


भगवंत मान ने परिवार के साथ बिताया समय
भगवंत मान ने चुनाव खत्म होने के बाद पूरा दिन अपने परिवार के साथ बिताया। सुबह रूटीन में उठने के बाद अखबार पढ़ा और फोन पर पार्टी के कई नेताओं से बातचीत की। सुबह नाश्ता अपनी मां व बहन के साथ किया। भगवंत मान ने अपनी मां हरपाल कौर के हाथ का खाना खाया और तसल्ली से पूरी बातचीत की। चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण भगवंत मान अपने परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संगरूर की कोठी में अपना दिन बिताया और बहन मनप्रीत कौर से भी चुनाव व सीटों को लेकर चर्चा की। इस बीच कुछ नेता उनसे बातचीत करने पहुंचे और कुछ वक्त बिताने के बाद मान ने धूरी का रुख किया। भगवंत मान ने धूरी में जाकर ईवीएम मशीनों का जायजा लिया। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया और वहां पर ड्यूटी पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेताओं की पीठ थपथपाई। उनकी बहन मनप्रीत कौर कहती हैं कि भगवंत के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। उनकी हर विधानसभा क्षेत्र से मांग हो रही थी, इसलिए 24 में से 18 घंटे तक वह लगातार प्रचार व मीटिंग में रहे, अब कुछ फुर्सत के पल मिले।

मजीठिया ने कर्मचारियों से की मुलाकात
बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोमवार को कुछ पल अपने परिवार संग बिताए। ज्यादा समय उन्होंने पिछले दो माह से उनकी कोठी में सेवा कर रहे कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कोठी में काम करने वाले प्रत्येक कर्मी से मुलाकात की और सभी के साथ इकट्ठे और अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाई। 

बिक्रम मजीठिया ने सुबह स्नान करने के बाद पाठ किया। इसके बाद अपने घर के अंदर प्रकाशमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने नतमस्तक हुए। इसके बाद चुनाव दफ्तर में लगी बाबा दीप सिंह जी की तस्वीर के सामने पहुंचकर नतमस्तक हुए। चुनावों के दौरान इतनी शक्ति देने पर सच्चे पातशाह का दिल से धन्यवाद किया। इसके बाद मजीठिया खाना बनाने वाले, काफी बनाने वाले और बाहर गेट की सुरक्षा में तैनात गार्ड से भी मिलने पहुंचे। चुनावों के दौरान रिक्शा से सामान लाने वाले रिक्शा चालकों को बुलाकर उनसे भी मिले और उनका धन्यवाद किया। 

सिंगला ने परिवार के साथ बिताया समय, कार्यकर्ताओं संग की बैठक
उम्मीदवारों ने मतदान के बाद सोमवार को कुछ राहत महसूस की और वह अपनी थकान उतारते नजर आए। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने अपने परिवार के साथ समय बिताया। वहीं कुछ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की। संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार विजयइंद्र सिंगला ने पूरा दिन संगरूर निवास पर ही बिताया।

उन्होंने सुबह परिवार के साथ नाश्ता किया और दोपहर को आवास पर ही पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। हलका संगरूर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नरिंदर कौर भराज सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं। हलका संगरूर से भाजपा उम्मीदवार अरविद खन्ना सोमवार को एक शादी समागम में शिरकत करने पहुंचे व दोपहर बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उम्मीदवारों ने परिवारिक सदस्यों के साथ बिताया दिन, समर्थकों से मिले और अपनी जीत की अरदास की
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के बेटे व बरनाला से कांग्रेस उम्मीदवार मुनीष बंसल ने सारा दिन परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ बिताया। उन्होंने दोपहर का लंच परिवारिक सदस्यों के साथ किया। इस मौके पर उनके साथ पिता मंत्री पवन बंसल, उनकी मां मधु बंसल, पत्नी शायना बंसल, ताया डॉ. भूषण बंसल, ताई कमलेश बंसल, कजन राजेश बंसल, विक्रम बंसल, भाभी मेघा बंसल, बेटी कुमारी अमायरा बंसल और भतीजा अदित्या बंसल मौजूद रहे।

शिरोमणि अकाली दल और बसपा के उम्मीदवार कुलवंत सिंह कंता ने दिनभर अपने आवास पर परिवारिक सदस्यों के साथ रहे और अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलते रहे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर अपने आवास पर परिवार के साथ रहे। भाजपा के उम्मीदवार धीरज ददाहूर ने सारा दिन अपने परिवार के साथ बिताया।

फरीदकोट: उम्मीदवारों ने घर पर बिताया दिन
सोमवार को फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के मुख्य उम्मीदवारों ने अपना सारा दिन घर पर परिवार के साथ व्यतीत किया और कार्यकर्ताओं से हर बूथ का फीडबैक लिया। फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदित्त सिंह सेखों ने सोमवार को ज्ञानी जैल सिंह एवन्यू स्थित अपने आवास पर दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान के बारे में जानकारी जुटाते रहे। 

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के उत्साह ने उनकी थकावट दूर कर दी है। उधर, कांग्रेस उम्मीदवार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने भी दिनभर परिवार के साथ रहे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा अंतर से जीत हासिल करने का दावा किया। इसी तरह अकाली उम्मीदवार परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने भी ज्यादा समय घर पर ही बिताया और कार्यकर्ताओं से हर बूथ का आंकड़ा लेकर अकाली दल की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। उधर, कोटकपूरा व जैतो क्षेत्र में भी मुख्य उम्मीदवार अपने अपने निवास पर रहे और दिनभर कार्यकर्ताओं से फीडबैक जुटाते रहे। 

कैप्टन ने मोती महल में बिताया समय
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला स्थित मोती महल में समय बिताया। कैप्टन इस दौरान पार्टी वालंटियरों व नेताओं से भी मिले और चुनावी नतीजों को लेकर विचार विमर्श किया। कैप्टन के सचिव रहे विमल सुंबली ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की। सुंबली ने कहा कि मतदान के बाद से कैप्टन पटियाला में मोती महल में हैं। 

लुधियाना में ऐसे बिता प्रत्याशियों का दिन
हलका नार्थ से कांग्रेस उम्मीदवार राकेश पांडे ने परिवार के साथ समय बिताया। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से परिवार के साथ समय नहीं बिता पाए थे। साथियों और वर्करों के बीच रहने के बाद सोमवार को परिवार के साथ बैठ कर बातें कीं और चुनाव के दौरान बिताए गए समय की चर्चा में लगे रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर डावर भी परिवार के साथ रहे। गुरदेव शर्मा देबी भी परिवार के साथ रहे और दोपहर बाद पार्ट दफ्तर पहुंचे। अशोक पराशर पप्पी का मुख्य चुनाव दफ्तर बंद था और वह घर पर ही रहे। 

हलका आत्म नगर की बात करें तो हरीश राय ढांडा ने अपनी पहले वाली रुटीन को फिर से अपनाया। वह सीधे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से केस नहीं देख पाए थे तो केस देख रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु अपने किसी काम से चंडीगढ़ रवाना हो गए। भाजपा प्रत्याशी बिक्रम सिंह सिद्धू ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अपने किसी केस को नहीं देख पाए थे। वह बिना समय गवाएं सोमवार को कोर्ट कांप्लेक्स स्थित अपने दफ्तर पहुंचे हैं और केस की सुनवाई देख रहे हैं। इसके अलावा कुछ उम्मीदवार परिवार के साथ रहे तो कुछ अपने काम पर लौट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed