फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kanhaiya Kumar targets Capt Amarinder Singh

कन्हैया कुमार ने की विराट और कैप्टन की तुलना: कहा- खराब प्रदर्शन की वजह से दोनों को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा

Fri, 18 Feb 2022 08:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 08:26 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लुधियाना के रायकोट में रैली की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar targets Capt Amarinder Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह, कन्हैया कुमार व विराट कोहली। - फोटो : फाइल

विस्तार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को पंजाब के रायकोट में जनसभा की। उन्होंने यहां पूर्वांचलियों को रिझाने की कोशिश की। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि जिस तरह कमजोर प्रदर्शन के चलते विराट कोहली को देश की क्रिकेट टीम की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा, उसी तरह कैप्टन अमरिंदर को भी चलता कर दिया।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर मोदी सरकार की कठपुतली बन चुके थे, उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने सही जगह दिखाई है। अब वे भाजपा की मदद से अपनी राजनीतिक राह तलाश रहे हैं लेकिन 10 मार्च को सेवानिवृत्त होकर घर बैठ जाएंगे।  
विज्ञापन


‘जिन रेलवे स्टेशनों पर मोदी ने चाय बेची, अब उन्हें भी बेच दिया’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक गरीब चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर बहुत बड़ा फैसला लिया है। प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय के समर्थन में चुनावी रैली के दौरान कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के जिन रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने के दावे कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावना से खिलवाड़ किया, अब उन्हें बेचकर अपने अमीर मित्रों के हवाले कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की ब्रांडिंग करते करते उन्हें भगवान बनाने की साजिश के तहत हर हर महादेव की जगह हर हर मोदी नारा दिया गया। तीन कृषि कानून के खिलाफ संघर्ष में जीत हासिल कर पंजाब ने मोदी सरकार को झुकने पर विवश किया। पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनावी फैसले मोदी सरकार को देश की सत्ता से हटाने की नींव रखेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed