फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper voting in assembly seat of big leaders in Punjab

Punjab election 2022: दिग्गजों की सीटों पर बंपर मतदान ने बढ़ाई बेचैनी, सिर्फ सिद्धू की सीट पर कम वोटिंग

Tue, 22 Feb 2022 01:27 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Feb 2022 01:27 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर से चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने परिवार के साथ पटियाला शहर निर्वाचन क्षेत्र से मतदान किया। पटियाला शहर के 63.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Bumper voting in assembly seat of big leaders in Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

विस्तार

भले ही पंजाब में 2017 के मुकाबले कम मतदान हुआ है लेकिन राज्य की कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की है। इनमें पंजाब की सियासत के दिग्गज प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह चन्नी और भगवंत मान की सीटें शामिल हैं। इनकी सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। इस बंपर मतदान को लेकर सियासी दिग्गजों में बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण चुनाव की सबसे हॉट सीट रही अमृतसर पूर्वी सीट पर लोग कम बाहर निकले और यहां मात्र 65.05 प्रतिशत ही वोट पड़े।

विज्ञापन


चमकौर साहिब वह सीट है जहां से चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में हैं। चमकौर साहिब में 74.57 फीसदी वोट पड़े हैं। इसके अलावा भदौड़ भी एक हॉट सीट है। यहां से भी चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर चमकौर साहिब से भी ज्यादा मतदान 78.90 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन


जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मैदान में हैं। जलालाबाद में 80.00 फीसदी वोट पड़े हैं। यह अपने आप में बंपर वोटिंग है। जलालाबाद में सबसे ज्यादा ग्रामीण मतदाता हैं। मतदान में ग्रामीणों ने शहरी लोगों से ज्यादा मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूरी से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान मैदान में हैं। यहां 77.34 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मान संगरूर से सांसद हैं। धूरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लंबी विधानसभा क्षेत्र से 94 साल की उम्र में प्रकाश सिंह बादल चुनावी जंग लड़ रहे हैं। लंबी विधानसभा क्षेत्र में 81.35 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सियासी दिग्गजों की सीटों में यह सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर से चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने परिवार के साथ पटियाला शहर निर्वाचन क्षेत्र से मतदान किया। पटियाला शहर के 63.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।


अमृतसर पूर्व में 65.05 प्रतिशत मतदान
पंजाब चुनाव में अमृतसर पूर्व सबसे हॉट सीट में शुमार है। इसकी वजह यहां से कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया का चुनाव लड़ना है। दोनों सियासत में एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं। जानकारों के अनुसार मतदान के दौरान बवाल की आशंका ने यहां का मत प्रतिशत गिरा दिया। यही कारण है कि अन्य क्षेत्रों की तरह यहां बंपर वोटिंग नहीं हो पाई और 65.05 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed