फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab ekta party chief Sukhpal singh khaira reached in Jalandhar

जालंधर: सुखपाल सिंह खैरा ने विधायक राणा गुरजीत की तस्करों के साथ जारी की तस्वीरें

Tue, 26 May 2020 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab ekta party chief Sukhpal singh khaira reached in Jalandhar
सुखपाल सिंह खैरा ने जारी की तस्वीर।

भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह पर सोमवार को जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राणा के तस्करों के साथ न केवल संबंध हैं बल्कि साझेदारी भी है। जालंधर में पत्रकार वार्ता के दौरान खैरा ने राणा गुरजीत सिंह की शराब और ड्रग माफिया के साथ तस्वीरें जारी कीं। 

विज्ञापन


खैरा ने बताया कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने खन्ना में कुलविंदर किदो नाम के एक शराब तस्कर को पकड़ा था। वह खन्ना में शराब की अवैध फैक्ट्री चला रहा था। किदो को राणा गुरजीत की शह थी और वह उनके साथ पार्टनरशिप पर काम करता था। 
विज्ञापन


उन्होंने राणा की किदो के साथ तस्वीर भी रिलीज की। साथ ही राणा की ओंकार तारी नामक नशा तस्कर के साथ तस्वीर भी जारी कर आरोप लगाया कि तारी को कपूरथला पुलिस ने भारी मात्रा में चिट्टे के साथ पकड़ा था। तारी भी राणा गुरजीत के लिए काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल कराया'
खैरा ने आरोप लगाया कि कपूरथला के सुभानपुर में कबड्डी खिलाड़ी अरविंदरजीत सिंह पड्डा का कत्ल करने वाला पंजाब पुलिस का एएसआई परमजीत सिंह भी राणा का निकटवर्ती आदमी है। पड्डा गांव में शराब बिकवाने के खिलाफ था तो परमजीत सिंह ने उसका कत्ल कर रास्ते से हटा दिया।

पुलिस मुलाजिम परमजीत खुद राणा की अवैध शराब बिकवाता था। खैरा ने आरोप लगाया कि राणा गुरजीत सिंह ने कर्फ्यू के दौरान सैनिटाइजर की आड़ में खूब अवैध शराब बेची है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।


तस्कर का साथ न दिया है और न दूंगा: राणा गुरजीत
उधर, विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वह न किसी नशा तस्कर का साथ देते हैं और न ही देंगे। यदि कोई नशा बेचने में संलिप्त है तो उनकी सरकार ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से अपना काम कर रही है। जहां तक फोटो का सवाल है तो उनकी फोटो तो एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा के साथ भी हैं। अब अगर पम्मा कोई गलत काम करते है तो क्या यह मामला भी उनके खाते डाला जाएगा। फोटो तो कोई भी किसी के साथ खिंचवा सकता है। ये आरोप निराधार है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed