फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab defeated Bihar 12-0 in hockey match, Maharashtra also got a big victory

Chandigarh News: हाॅकी मुकाबले में पंजाब ने बिहार को 12-0 से शिकस्त दी, महाराष्ट्र की भी बड़ी जीत

Wed, 25 Sep 2024 05:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab defeated Bihar 12-0 in hockey match, Maharashtra also got a big victory
चंडीगढ़। 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप-2024 में पंजाब ने बिहार को 12-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ से हार झेलने के बाद हॉकी टीम जम्मू एंड कश्मीर को 10-0 से मात दी है। सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही इस चैंपियनशिप में पंजाब ने पहले मिनट से ही अटैक किया। गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, उत्कर्ष ने 2-2 गोल दागे, जबकि सुखदेव सिंह, अनुराग सिंह, अजयपाल सिंह, सन्नी, चरणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह ने 1-1 गोल करते हुए जीत पक्की की।
विज्ञापन

वहीं, महाराष्ट्र ने हॉकी जम्मू एंड कश्मीर को 10-0 से हराकर पहली जीत हासिल की। आदित्य वाल्मीकि ने हैट्रिक दागी, जबकि लक्ष्मण और दीपक शुक्ला ने 2-2 गोल किए। स्वयंम, जॉर्डन और महेश ने 1-1 गोल टीम के लिए दागे। वहीं, हॉकी कर्नाटक ने मणिपुर हॉकी को 4-2 से हराया। कर्नाटक के लिए समीर ने दो गोल किए, जबकि सुप्रीत और बोपन्ना ने 1-1 गोल किया। मणिपुर की ओर से रोनिन और बोरिश ने 1-1 सफलता हासिल की। दादर एंड नागर हवेली और दमन एंड दीव हॉकी ने तमिलनाडु को 4-0 से हराया। मिथलेश ने दो गोल किए। रविंद्र प्रताप और शुभम ने 1-1 बार गोल दागे। गोवा और गुजरात के बीच मैच ड्रॉ रहा। दोनों ने 1-1 गोल किया, इसके साथ ही गोवा के साहिल और गुजरात के जेनिस चौहान को सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed