फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: Two brothers shot dead in land dispute case at Batala of Punjab

पंजाब के बटाला में जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से दो सगे भाइयों की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 13 Nov 2020 05:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Two brothers shot dead in land dispute case at Batala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बटाला के आधीन गांव कलेर खुर्द में शुक्रवार को जमीन विवाद में पूर्व फौजी ने फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शुक्रवार को जब एक पक्ष जमीन पर काम कर रहा था तो दूसरे पक्ष के चार लोगों ने पहुंचकर झगड़ा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्य आरोपी ने सामने से फायरिंग कर दो सगे भाई हरभजन सिंह (70) और अमरीक सिंह (68) की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना सेखवां पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


इस संबंध में मृतक अमरीक सिंह के बेटे विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी जमीन का विवाद पिछले 40 साल से गांव के ही रिटायर्ड फौजी विरसा सिंह (62) से चल रहा है। शुक्रवार को पिता अमरीक सिंह और ताया हरभजन सिंह अपनी इसी जमीन में गेहूं की बुआई करने पहुंचे तो रिटायर्ड फौजी विरसा सिंह ने बेटे रॉबिनप्रीत सिंह, पत्नी परमजीत कौर और बेटी हरप्रीत कौर के साथ खेत में पहुंचकर झगड़ा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरसा सिंह के हाथ में 12 बोर की दोनाली बंदूक थी, जिससे उसने हरभजन सिंह और अमरीक सिंह पर गोलियां दाग दीं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झगड़े में मृतक हरभजन सिंह का लड़क बलजीत सिंह और उनका तीसरा भाई कुन्नन सिंह गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए।


इस संबंध में मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि विरसा सिंह निवासी कलेर खुर्द, उसकी पत्नी, बेटे औैर बेटी के खिलाफ थाना सेखवां में हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। इसके अलावा दोनों घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed