{"_id":"5f6a115b8ebc3e97fa05ba5e","slug":"punjab-corona-update-punjab-reported-1498-new-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार, 2926 की अब तक संक्रमण से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार, 2926 की अब तक संक्रमण से मौत
Tue, 22 Sep 2020 08:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Sep 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है। मंगलवार को सूबे में कोरोना संक्रमित की संख्या एक लाख के पार हो गई। 1498 नए मामलों के बाद अब राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 101341 पहुंच गई है। सूबे में अब तक 2926 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 66 मौत के नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1627821 पहुंच गई है। जिनमें संक्रमित मरीजों की संख्या 101341 दर्ज की गई है। 77127 लोग ठीक हो चुके हैं। 21288 राज्य में सक्रिय केस हैं। 565 ऐसे मरीज हैं, जिनको ऑक्सीजन पर रखा गया है। 65 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 667 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में अब तक 334 और पटियाला में 295 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को भी जालंधर में 11, अमृतसर में 9 और लुधियाना में 9 लोगों की वायरस से मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य जिलों पटियाला में नौ, गुरदासपुर में छह, बठिंडा में तीन, फिरोजपुर में तीन, रोपड़ में तीन, मोगा में दो, एसएएस नगर में दो, फरीदकोट में एक, फतेहगढ़ साहिब में एक, फजिल्का में एक, कपूरथला में एक, मनसा में एक, मुक्तसर में एक, पठानकोट में एक, संगरूर में एक और तरनतारन में एक लोगों की वायरस से मौत हो गई।