{"_id":"5f5bc8768017164ff17044a9","slug":"punjab-corona-update-in-hindi-63-patients-died-in-punjab-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से 63 और मरीजों की जान गई, 2526 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से 63 और मरीजों की जान गई, 2526 नए पॉजिटिव मिले
Sat, 12 Sep 2020 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना केस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को 63 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 2212 हो गई है। इसी दौरान कोरोना से 2526 नए पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं, जिनके साथ ही राज्य में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 74616 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 19096 गंभीर मरीजों को गहन निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 608 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें से 529 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 79 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। दूसरी और शुक्रवार को 1402 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर जाने की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को लुधियाना में 12, जालंधर में 8, बठिंडा व पटियाला में 7-7, होशियारपुर में 5, अमृतसर, मुक्तसर, पठानकोट व गुरदासपुर में 3-3, संगरूर व तरनतारन में 4-4, फरीदकोट, मोहाली, मोगा व फिरोजपुर में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान सामने आए 2526 नए केसों में जालंधर में 326, पटियाला में 315, मोहाली में 262, गुरदासपुर में 237, लुधियाना में 186, अमृतसर में 181, कपूरथला में 166, होशियारपुर में 161, बठिंडा में 116, फिरोजपुर में 72, संगरूर में 64, पठानकोट व मानसा में 61-61, मुक्तसर में 59, फरीदकोट में 58, फाजिल्का में 50, मोगा में 37, बरनाला व रोपड़ में 28-28, फतेहगढ़ साहिब में 25, तरनतारन में 17 और नवांशहर में 16 नए संक्रमित केसों की पुष्टि हुई है। इनमें से 592 केस पहले से पॉजिटिव पाए गए मरीजों की करीबी संपर्क वाले लोगों के हैं, जबकि 1512 केस कोरोना के बिल्कुल नए केस के रूप में दर्ज किए गए हैं।
बीते 24 घंटे के दौरान ठीक हुए 1402 मरीजों में, पटियाला के 289, लुधियाना के 190, मोहाली के 182, अमृतसर के 151, होशियारपुर के 95, फरीदकोट के 78, फाजिल्का के 70, बरनाला के 55, पठानकोट के 47, संगरूर व मुक्तसर के 39-39, मोगा के 38, रोपड़ के 34, बठिंडा व नवांशहर के 31-31, फतेहगढ़ साहिब के 21, मानसा के 10 और कपूरथला के 2 मरीज शामिल हैं। इनके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 53308 हो गई है।