CoronaVirus in Punjab: पंजाब में कोरोना से 51 लोगों ने दम तोड़ा, 1555 नए पॉजिटिव मिले, कुल 49378 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सूबे में कोरोना से 51 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 1555 नए मामले आए हैं। अब तक सूबे में 49378 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 33008 लोगों को अब तक अस्पतालों में इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 15063 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है। इनमें 491 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 68 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। अब तक राज्य में संक्रमण से 1307 मौत के मामले सामने आ चुके हैं।
होशियारपुर: महिला की मौत, 58 नए मामले
होशियारपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 58 नए मामले पाए गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि नई आबादी होशियारपुर की 62 वर्षीय निवासी महिला 26 अगस्त को पॉजिटिव पाई गई थी, जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक हुई मौतों की संख्या 36 है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 403 है और 946 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को 1444 सैंपलों की रिपोर्ट में से 58 नए मामले सामने आने से कोविड-19 सकारात्मक रोगियों की कुल संख्या 1385 हो गई है।
फरीदकोट: 60 संक्रमित मिले, कुल 1040 मरीज
फरीदकोट में कोरोना प्रकोप जारी है। शुक्रवार को 60 और व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, जिससे मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि शुक्रवार को 60 नए केस सामने आने के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1040 हो चुकी है। इनमें से 538 ठीक हो चुके हैं। 10 की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 492 सक्रिय मामले हैं।
देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
मानसा: दो की मौत, 19 नए संक्रमित
मानसा में शुक्रवार को कोरोना के 19 मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 205 हो गई है। वहीं 8 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया । सिविल सर्जन डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुढलाडा व मानसा में 2 व्यक्तियों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 12 हो गई है। मानसा में अब तक 514 लोगों को कोरोना हो चुका है। शुक्रवार को मिले नए 18 मरीजों में मानसा के 5, बुढलाडा के 4, ख्याला कला के 5 व सरदूलगढ़ के 5 मरीज हैं।
जीरा के विधायक, जलालाबाद के डीएसपी पॉजिटिव
फिरोजपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित सहायक थानेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं विधानसभा हलका जीरा के विधायक कुलबीर सिंह जीरा समेत 92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जलालाबाद के डीएसपी पलविंदर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब विधायक और डीएसपी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होगा। डीएसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें हल्का बुखार आ रहा था और इसी कारण उन्होंने अपना टेस्ट करवाना मुनासिब समझा और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पटियाला में कोरोना से पांच की मौत, 182 संक्रमित
पटियाला जिले में शुक्रवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 182 नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह से जिले में अब कुल पाजिटिव केसों की गिनती 5780 पहुंच गई, वहीं मौतों का आंकड़ा 144 हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि शुक्रवार को आए 182 कोविड पॉजिटिव केसों में से 109 पटियाला से हैं, जबकि आठ समाना, पांच राजपुरा, 16 नाभा, तीन पातड़ां, पांच सन्नौर और 36 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और चार सेहतकर्मी भी शामिल हैं।
राजपुरा: 80 ने लिखाए नाम, 54 ने कराई जांच, तीन संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर विपनजीत सिंह खोसा की अगुवाई में शुक्रवार को कोराना के सैंपल लेने सुभाष मार्केट पहुंची। डॉ. खोसा ने बताया कि जांच के लिए 84 लोगों ने अपने नाम दर्ज कराए। 54 लोगों ने ही जांच को सैंपल दिए, इनमें से जूस व समोसे का काम करने वाले तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन तीनों की दुकानें बंद करा दी गई हैं। आसपास के लोगों को भी सैंपल लिए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.