फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News: Punjab corona latest update, corona in Punjab, Punjab corona positive cases, latest update of Punjab corona

CoronaVirus in Punjab: पंजाब में कोरोना से 24 और मरीजों की मौत, एक दिन में 1693 नए पॉजिटिव मिले

Thu, 20 Aug 2020 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News: Punjab corona latest update, corona in Punjab, Punjab corona positive cases, latest update of Punjab corona
पंजाब में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में बुधवार को कोरोना से 24 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 920 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1693 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह सूबे में अब तक 36083 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। दूसरी ओर, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 12460 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है जिनमें 398 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


इस बीच, बुधवार को 941 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 22703 हो गई है। राज्य में अब तक 819657 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को लुधियाना में 8 और पटियाला में 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया जबकि जालंधर में 3 और अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, कपूरथला, मानसा, पठानकोट में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसी दौरान राज्य में जो 1693 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को जो 941 मरीज स्वस्थ हुए, उनमें जालंधर के 281, पटियाला के 236, मोहाली के 170, अमृतसर के 98, होशियारपुर के 35, पठानकोट के 23, मानसा के 18, गुरदासपुर के 15, मोगा के 13, संगरुर के 12, बरनाला व फाजिल्का के 10-10, मुक्तसर के 9, फिरोजपुर के 7, फतेहगढ़ साहिब के 4 मरीज शामिल हैं। 

जालंधर: बुजुर्ग की मौत, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन समेत 192 संक्रमित 

जालंधर में बुधवार को कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन समेत 192 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमित मरीजों में एक अस्पताल की स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। 

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि निजी अस्पताल को जरूरत हो तो वे प्रशासन से वेंटिलेटर ले सकते हैं। प्रशासन ने यह फैसला जिले में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण लिया है। प्राइवेट अस्पतालों की तरफ से कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज दौरान वेंटिलेटरों की कमी की शिकायत की जाती है। इसी के मद्देनजर ये पहल की जा रही है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही गुलाब देवी अस्पताल में छह वेंटिलेटर मुहैया करवाए जा चुके हैं। 

लुधियाना में कोरोना का कहर जारी: 217 नए केस आए सामने, आठ लोगों की मौत
लुधियाना में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार महानगर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी लुधियाना में 217 कोरोना मरीज सामने आए है। जिनमें से 199 केस लुधियाना से संबंधित, जबकि बाकी के केस अलग-अलग शहरों से बताए जा रहे है। 

लुधियाना के आठ लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 270 तक पहुंच चुका है। इस समय लुधियाना में कुल मरीजों की संख्या 7288 बताई जा रही है, जबकि 2039 कोरोना एक्टिव केस है, जबकि 4976 मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके है। 

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि जिले में बुधवार को आए 217 मामलों में से 199 केस लुधियाना से संबंधित हैं। जिनमें दो पुलिस मुलाजिम, दो हेल्थ वर्कर, तीन ट्रैवलर, एक गर्भवती महिला, फ्लू कार्नर के 54 मरीज, ओपीडी वाले 36 मरीज शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आठ मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले सभी लोग लुधियाना से ही हैं।

कोरोना से एक की मौत, 78 नए संक्रमित मामले मिले
बठिंडा में कोरोना से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 78 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए है। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने की। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने बताया कि बुधवार को 13 लोग ठीक हो गए हैं। डीसी ने बताया कि जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 654 हो गई है। 

रोपड़ में कोरोना पॉजिटिव के 34 नए केस
नंगल में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को नंगल के 9 मामलों सहित पूरे जिले में 25 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। वहीं बुधवार को जिले में 34 नए मामले आने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में चिंता है। नए 34 मामलों में 14 महिलाएं व 20 पुरुष शामिल हैं। जिले में आए नए मामलों में रोपड़ ब्लाक से 19, मोरिंडा से 7, चमकौर साहिब से 3, श्री आनंदपुर साहिब से 2, भरतगढ़ से व नंगल से पॉजिटिव आए 2 मामले भी शामिल हैं।

मानसा: महिला की मौत, 25 संक्रमित मिले

मानसा में कोरोना के बुधवार को 25 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 125 हो गई। वहीं ठीक होने पर 6 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है। इसके अलावा लुधियाना में इलाज के दौरान बुढलाडा की कोरोना पीड़ित की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जीबी सिंह के मुताबिक बुधवार को सामने आए कोरोना नए 25 मरीजों में से एक नेता की पारिवारिक महिला, एक बैंक के 3 मुलाजिम, मानसा के डॉक्टर दंपति की क्लीनिक के 6 मुलाजिम व अन्य शामिल हैं। मानसा में अब तक 333 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। 190 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। 

फरीदकोट: 49 संक्रमित मिले, 24 ठीक हुए
फरीदकोट में बुधवार को 49 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं 24 मरीजों को ठीक होने के चलते अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। डिप्टी कमिशनर विमल कुमार सेतिया व कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव सेठी ने बताया कि नए मरीजों में 29 फरीदकोट, 4 कोटकपूरा, 5 गांव संधवां, 3 ढिलवां कलां, 2 सादिक समेत बाकी अन्य गांवों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 687 हो चुकी है, जिनमें से 421 ठीक हो चुके है और चार की मौत हो चुकी है। अभी 262 एक्टिव केस हैं।

फतेहगढ़ साहिब: 36 नए संक्रमित आए सामने
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना के बुधवार को 36 मामले सामने आए।  सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदर सिंह ने बताया कि सर्वाधिक मामले मंडी गोबिंदगढ़ शहर से हैं। इसके अलावा अमलोह क्षेत्र में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को आए 36 केसों में से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। जिले में अब कुल पीड़ितों की संख्या 769 हो गई है और 256 एक्टिव केस हैं। वहीं 498 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

मंडी गोबिंदगढ़ में कोरोना से महिला की मौत

मंडी गोबिंदगढ़ में कोरोना से बुधवार को चौथी मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन दफ्तर फतेहगढ़ साहिब के अनुसार उक्त महिला का इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा था। मृतका पहले से शुगर और हाइपरटेंशन की बीमारी से जूझ रही थी। बुधवार सुबह 4:30 बजे उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने बताया कि अकेले मंडी गोबिंदगढ़ में मरने वालों की संख्या चार है।

फिरोजपुर: कोरोना से एक की मौत, 142 संक्रमित
फिरोजपुर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 142 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1307 पहुंच गई है। एक्टिव केस 797 है। उनका इलाज गुरुहरसहाए और सिविल अस्पताल फिरोजपुर में चल रहा है। फिरोजपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। फिरोजपुर में कोरोना पीड़ितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

होशियारपुर में 27 नए कोविड मामले
होशियारपुर में बुधवार को कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आने से कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 926 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि इनमें से होशियारपुर शहर के टैगोर नगर से 3, हारटा बडला से 10, दसूहा से 4, मुकेरियां से 4, गढ़शंकर से 2, महिलपुर से 2 और 2 मरीज चक्कोवाल स्वास्थ्य ब्लॉक से संबंधित हैं। 

डॉ. सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को संदिग्ध फ्लू जैसे लक्षण वाले 1105 व्यक्तियों के नए सैंपल लिए गए और पहले लिए गए सैंपलों में से 1223 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिले में अब तक लिए गए कुल सैंपलों की संख्या 44527 तक पहुंच गई है और प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 40602 नकारात्मक हैं, जबकि 3024 की रिपोर्ट की है और 61 इनवैलिड हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 178 है, और 723 मरीज ठीक हुए हैं ।

पठानकोट: निगम सुपरिंटेंडेंट, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत सात पॉजिटिव
पठानकोट नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट जनरल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, एक सुपरवाइजर समेत जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर करीब 10 दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार तड़के उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने पर सिविल अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया। जहां उनका कोरोना टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के संपर्क में रहे करीब 33 लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंच कोरोना की जांच के सैंपल दिए हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव आए मरीज मोहल्ला सुंदरनगर, इंदिरा कालोनी, लमीनी के दो लोग, चकराल कीडीखुर्द का एक, रामलीला ग्राउंड के पास एक मरीज रहने वाले हैं। 

गुरदासपुर: दो की मौत, 42 नए संक्रमित 
गुरदासपुर में बुधवार को 42 संक्रमित सामने आए। इनमें से दो संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा कुल 1257 हो गया है। मरने वालों संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 324 है। मरने वाले संक्रमित गुरदासपुर के गांव घुमान और बटाला से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed