फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress will compromise on crutches

पंजाब में समझौते की बैसाखी पर चलेगी कांग्रेस

Fri, 07 Mar 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress will compromise on crutches
पंजाब में कांग्रेस का पीपीपी और सीपीआई के साथ समझौता हो चुका है। इस बारे में जल्दी ही पार्टी हाईकमान ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन

समझौते की घोषणा होते ही पार्टी की प्रदेश इकाई में कोई विरोध का स्वर न उठे, इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पहले ही जमीन तैयार करनी शुरू कर दी।

हाल ही में पीपीपी नेता मनप्रीत बराड़ को बठिंडा से समर्थन दिए जाने के फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बराड़ ने आरोप लगाया था कि समझौते से पहले मालवा के स्थानीय नेताओं को भरोसे में नहीं लिया गया।
विज्ञापन

अब बाजवा ने पार्टी के आगामी समझौतों को देखते हुए उनकी घोषणा से पहले ही पार्टी के स्थानीय नेताओं से संपर्क कायम करना शुरू कर दिया है।
वीरवार को उन्होंने बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर के विधायकों, पूर्व विधायकों व जिला प्रधानों के साथ मीटिंग की।
बैठक में नेताओं को फरीदकोट पर सीपीआई और बठिंडा पर पीपीपी के साथ समझौते के बारे में औपचारिक तौर पर बताया गया।
इसके साथ ही स्थानीय नेताओं का फीडबैक भी लिया गया। बाजवा ने दावा किया कि सभी ने कहा है कि हाईकमान का फैसला उन्हें मंजूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed