फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab congress president bajwa resigened, captain may be state president

कांग्रेस प्रधान बाजवा का प्रताप छिना, अमरिंदर बनेंगे कैप्टन

Fri, 27 Nov 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Nov 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
punjab congress president bajwa resigened, captain may be state president

पंजाब में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजवा के इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हो सकते हैं।

विज्ञापन


बाजवा के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


पंजाब के प्रभारी कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा है कि अगले दो दिनों में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। बाजवा के इस्तीफे के बाद अब यह तय हो गया है कि पंजाब में कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा के इस्तीफा देने के साथ ही लंबे समय से चल रहा पंजाब कांग्रेस के झगड़े पर भी विराम लग गया है। कैप्टन ने बाजवा को हटाने के लिए कांग्रेस हाईकमान पर पूरा दबाव बना दिया था। यहां तक कि पार्टी छोड़कर भाजपा या फिर अलग पार्टी बनाने की धमकी भी दे डाली थी।

पंजाब कांग्रेस में बाजवा और अमरिंदर में था घमासान

punjab congress president bajwa resigened, captain may be state president

बाजवा को राहुल का समर्थन था। मगर कैप्टन के अड़ने के चलते आखिरकार राहुल को मानना पड़ा। पंजाब कांग्रेस में बाजवा और अमरिंदर का घमासान बहुत तेज हो गया था।

दोनों नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे पर कीचड़ भी उछाला था। सूत्रों का कहना है कि बाजवा को अपनी कुर्सी छोड़ने के बदले राज्यसभा भेजा जा सकता है। दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस की कमान कैप्टन के हाथ सौंपने की प्रबल संभावना है। मगर पार्टी सूत्र कह रहे है कि अमरिंदर को पार्टी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने में अभी परहेज करेगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। मगर उसके बाद पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई थी और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

कैप्टन को अगर प्रदेश कांग्रेस की कमान दी जाती है तो उस स्थिति में उनके विरोधी नेता एकजुट होकर पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसी स्थिति भी पार्टी के लिए मुश्किल भरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed