{"_id":"6585640eefb4a83b4506d085","slug":"punjab-congress-president-amarinder-singh-raja-warring-comments-on-bajwa-sidhu-row-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: सिद्धू-बाजवा में कलह पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान, कहा-बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: सिद्धू-बाजवा में कलह पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान, कहा-बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता
Fri, 22 Dec 2023 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:01 PM IST
सार
ना कानून, न व्यवस्था, पंजाब की हालत हुई खस्ता के तहत पंजाब कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कपूरथला के शालीमार बाग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदेश प्रधान ने बाजवा सिद्धू की जंग पर टिप्पणी की।
विज्ञापन
कपूरथला में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच घमासान पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी हो उस पर कार्रवाई होगी। वड़िंग शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ चल रहे धरने प्रदर्शन के क्रम में कपूरथला पहुंचे थे।
विज्ञापन
ना कानून, न व्यवस्था, पंजाब की हालत हुई खस्ता के तहत पंजाब कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कपूरथला के शालीमार बाग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जहां प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने पंजाब सरकार को बेरोजगारी, नशा, लॉ एंड आर्डर और विकास जैसे मुद्दों पर घेरा है।
विज्ञापन
धरने के बाद वड़िंग ने जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हो रही शाब्दिक जंग के बारे तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी भी दी कि कोई भी नेता पार्टी में अगर अनुशासनहीनता करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन