{"_id":"65aa3562343613e5410c790a","slug":"punjab-congress-president-amarinder-raja-warring-distributed-lamps-sweets-in-giddarbaha-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला प्राण प्रतिष्ठा: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने घर-घर जाकर बांटे दीये, कहा-राम हम सबके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने घर-घर जाकर बांटे दीये, कहा-राम हम सबके
Fri, 19 Jan 2024 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:10 PM IST
सार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि प्रभु श्री राम सभी के हैं। प्रभु श्री राम की कृपा से ही यह सृष्टि चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से शहर में अलग-अलग दुकानों और घरों में जाकर प्रसाद के रूप में राम भक्तों में दीये, सरसों का तेल और मिठाइयां बांटने के साथ राम भक्तों को एक एक बधाई का कार्ड भी दिया गया है।
विज्ञापन
गिद्दड़बाहा में लोगों को दीए और मिठाई बांटते पंजाब कांग्रेस प्रधान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्री राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में भी अलग-अलग स्थान पर 22 जनवरी को समारोह करवाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरुवार देर शाम अपने विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुकानों और घरों में जाकर राम भक्तों में दीये, सरसों का तेल, मिठाई व बधाई के कार्ड बांटे।
राजा वड़िंग ने कहा कि प्रभु श्री राम सभी के हैं। प्रभु श्री राम की कृपा से ही यह सृष्टि चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से शहर में अलग-अलग दुकानों और घरों में जाकर प्रसाद के रूप में राम भक्तों में दीये, सरसों का तेल और मिठाइयां बांटने के साथ राम भक्तों को एक एक बधाई का कार्ड भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित हो रहे समारोह को लेकर चारों ओर हर्षोउल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
राजा वड़िंग ने कहा कि प्रभु श्री राम का सभी राम भक्तों पर आशीर्वाद बना रहे। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह हमारे लिए बहुत ही पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम की महिमा में उनका गुणगान करते रहें।