{"_id":"60d2dd60a8053b567d60afaf","slug":"punjab-congress-mp-partap-singh-bajwa-meet-congress-leader-rahul-gandhi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की कलह: राहुल गांधी से मिले वरिष्ठ कांग्रेसी, नाराज नवजोत सिद्धू पर ही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की कलह: राहुल गांधी से मिले वरिष्ठ कांग्रेसी, नाराज नवजोत सिद्धू पर ही चर्चा
Wed, 23 Jun 2021 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:36 PM IST
सार
कांग्रेस की तीन सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पंजाब में राजनीतिक स्थिति, आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की स्थिति और नवजोत सिंह सिद्धू प्रकरण पर चर्चा की थी। कमेटी ने ज्यादातर मुद्दों का हल खोजने के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मा सौंप दिया था।
विज्ञापन
सांसद प्रताप बाजवा ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह रोकने के लिए दिल्ली हाईकमान पूरा जोर लगा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कलह मिटाने को बनाई गई तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात की और नवजोत सिद्धू की बयानबाजी पर नाराजगी जताई, वहीं बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति और जमीनी हकीकत के बारे में राहुल गांधी से चर्चा की। बाजवा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर हाईकमान को ही फैसला लेना है। वहीं हरीश रावत ने कहा कि हमने नवजोत सिंह सिद्धू के मुद्दे का संज्ञान लिया है, बाकी मामला संगठन से संबंधित है। संगठनात्मक राजनीतिक सवालों के लिए समिति ने रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी है। 8-10 जुलाई तक कांग्रेस अध्यक्ष का निर्णय आ जाएगा।
विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लगातार हमलों को झेल रहे और विधायक पुत्रों को सरकारी नौकरी देकर अपनी ही पार्टी में आलोचना का शिकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी से मुलाकात की थी। इस दौरान कैप्टन ने तीन सदस्यीय कमेटी को यह स्पष्ट कर दिया है कि वे सिद्धू को किसी कीमत पर उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। हालांकि इस बैठक के दौरान कमेटी ने अपनी ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया है लेकिन प्रदेश कांग्रेस के विवादों को जल्द हल करने के अन्य संभावित तरीके तलाशने पर जोर दिया है। इस बीच, मंगलवार को कमेटी की मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद पार्टी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कमेटी जल्दी ही नवजोत सिंह सिद्धू को भी बातचीत के लिए बुलाएगी और उनका पक्ष भी नए सिरे से सुना जाएगा।

पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ और वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने भी बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद जाखड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी विवाद जल्द खत्म हो जाएंगे। दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने के मामले पर जाखड़ ने कहा कि कुछ गलत लोगों ने सीएम को सलाह दी। वहीं विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच चल रहे विवाद पर सुनील जाखड़ ने कहा कि यह अब परामर्श का हिस्सा है।discussed ground reality, current political situation & expectations of party from high command. The high-command will take decision over this (CM's face for 2022 Assembly election): Punjab Congress MP Partap Singh Bajwa said after meeting Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/sB9mQorjdj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 23, 2021
I hope the current situation will be solved soon. Some wrong people are advising Chief Minister over this decision (on giving jobs to sons of two Congress MLAs): Punjab Congress president Sunil Jakhar after meeting with Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/2xqTnh5dYo
— ANI (@ANI) June 23, 2021