फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress leaders visit vigilance bureau ask to be detained

Mohali News: पंजाब विजिलेंस भवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, नेताओं ने कहा- हमें गिरफ्तार करो

Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने आपको साफ सुथरा बताती है लेकिन दिल्ली में उनका एक मंत्री पहले ही अंदर चल रहा है। जबकि दूसरे पर सीबीआई ने केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया।

विज्ञापन
Punjab Congress leaders visit vigilance bureau ask to be detained
पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने मोर्चा खोला। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कांग्रेस नेता सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस भवन पहुंचे लेकिन विजिलेंस के अफसरों ने गेट तक नहीं खोला। इसके बाद करीब चार घंटे तक कांग्रेस नेताओं ने वहां पर रोष प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस सरकार के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है। जानबूझकर मीडिया में कांग्रेस नेताओं के बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नेता खुद चलकर आए। ऐसे में विजिलेंस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है लेकिन जब वहां पर उनका मांगपत्र लेने विजिलेंस विभाग का कोई अफसर नहीं पहुंचा तो वह मोहाली के एसपी स्तर के अधिकारी को अपना मांगपत्र देकर चलते बने।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही सेक्टर-68 विजिलेंस भवन में कांग्रेस के राज्य भर से नेता पहुंचना शुरू हो गए थे। इस प्रदर्शन की अगुवाई खुद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कर रहे थे। जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत कई पूर्व विधायक वहां पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने आपको साफ सुथरा बताती है लेकिन दिल्ली में उनका एक मंत्री पहले ही अंदर चल रहा है। जबकि दूसरे पर सीबीआई ने केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें डराने की कोशिश न करें। हम तीन-चार महीने से सरकार को देखते रहे। हमें लगा कि यह सरकार लोगों का कुछ अच्छा करेगी लेकिन यह सरकार किसी और राह पर निकल पड़ी। 

सरकार ने पहले अपना मंत्री पकड़ा फिर साधु सिंह धर्मसोत के बाद संगत सिंह गिलजिया पर केस दर्ज किया। जब सगंत सिंह गिलजिया की गिरफ्तारी पर स्टे लगा तो उनका भतीजा पकड़ लिया। इसके बाद अब भारत भूषण आशू के बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम मांगपत्र देने आए हैं, हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लीगल टीम साथ में आई है लेकिन हमें अधिकारियों से मिलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी।

अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने में जुटी कांग्रेस: आप
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को मोहाली में विजिलेंस कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि भगवंत मान सरकार की जांच से भ्रष्ट और नापाक लोग बच नहीं सकते। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को अपने स्वार्थी और भ्रष्ट नेताओं की रक्षा करने के बजाय आम लोगों के कल्याण के लिए आगे आने की सलाह दी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने पत्रकारों को संबोधित किया और कांग्रेस के बदले की राजनीति के आरोप को खारिज किया। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से सवाल किया कि उनके जो नेता विजिलेंस जांच के दायरे में हैं, वे क्यों डरते हैं? कंग ने कहा, अगर वह निर्दोष हैं और उनके पास छिपाने को कुछ भी नहीं है तो वह निष्पक्ष जांच से क्यों भाग रहे हैं? वे जांच का सामना करें और अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करें।

कंग ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं को भी उनकी तरह जांच का सामना करना चाहिए। अगर वे निर्दोष हैं और झूठे मामलों से नहीं डरते हैं तो जल्द ही सच्चाई अदालत में सामने आएगी। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ धरना देने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed