फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress leaders give warning to Punjab Vigilance on action against party leaders

पंजाब विजिलेंस को धमकी: कांग्रेस नेताओं की दो टूक-बदलाखोरी की भावना छोड़े विजिलेंस... बारी सबकी आएगी

Sun, 21 Aug 2022 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 11:30 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के नेता 22 अगस्त सुबह 11 बजे कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू समेत पूरी कांग्रेस विजिलेंस दफ्तर जाएंगे। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि विजिलेंस वाले दफ्तर में ही रहें और हथकड़ियां तैयार रखें।  

विज्ञापन
Punjab Congress leaders give warning to Punjab Vigilance on action against party leaders
चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता करते पंजाब कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस द्वारा प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को लेकर कांग्रेसी नेता आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। शनिवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विजिलेंस को धमकाते हुए कहा कि विजिलेंस वालों किसी गलतफहमी में न रहना, बात सुन लो अगर ज्यादतियां करोगे तो समझ लो बारी आपकी भी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस वाले यह न समझें कि सरकार बदलने तक सेवामुक्त हो जाएंगे क्योंकि सीबीआई के शिकंजे में कई पूर्व अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन


वड़िंग ने भी चुनौती देने के अंदाज में कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, कभी सरकार आप की और कभी बाप की। धक्केशाही करोगे तो हम मर नहीं जाएंगे लेकिन विजिलेंस ऐसा न करे कि हाथों से दी हुईं मुंह से खोलनी पड़ें। वड़िंग ने कहा कि बारी सबकी आ जाएगी। सरकार, पुलिस और विजिलेंस हमें दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बदलाखोरी की भावना छोड़ दें और हमें एक सूची दे दें कि किस केस में कौन लड़ रहा है, हम खुद जाकर विजिलेंस के दफ्तर में पेश हो जाएंगे।

विज्ञापन

22 को विजिलेंस दफ्तर जाएंगे पंजाब कांग्रेस के सभी नेता

वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने फैसला किया है कि 22 अगस्त सुबह 11 बजे कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू समेत पूरी कांग्रेस विजिलेंस दफ्तर जाएगी। विजिलेंस वाले दफ्तर में ही रहें और हथकड़ियां तैयार रखें। उन्होंने कहा- हम कोई गुनाहगार नहीं, कोई गलत काम भी नहीं किया। वड़िंग ने इस मौके पर भारत भूषण आशू और साधू सिंह धर्मसोत का पक्ष लेते हुए कहा कि हमारे साथियों को और पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझ कर बदलाखोरी की भावना से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने भारत भूषण आशु के पक्ष में बोलते हुए कहा कि कोई भी नीति बनाना मंत्री का काम होता है। स्कूटरों-गाड़ियों की नंबर प्लेट चेक करना मंत्री का काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed