फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress issues show-cause notice to MLA Kulbir Singh Zira

अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने पर विधायक जीरा को कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब

Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress issues show-cause notice to MLA Kulbir Singh Zira
मंच पर आरोप गिनाते विधायक जीरा

पंजाब कांग्रेस ने अपने विधायक कुलबीर सिंह जीरा को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्हें तीन दिन में जवाब देने के कहा गया है। जीरा ने कुछ दिन पहले नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों के नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह का यह कहकर बहिष्कार किया था कि फिरोजपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन


वहीं जीरा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ से मुलाकात करेंगे और नोटिस का जवाब देंगे। जीरा ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात करेंगे और अपने दावों के समर्थन में उनके सामने कुछ तथ्य रखेंगे।
विज्ञापन


सरकार का विरोध नहीं, असलियत बयां की : जीरा
जीरा ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उन्होंने नशे का मुद्दा उठाकर अपनी सरकार का विरोध नहीं किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके मानयोग मुख्यमंत्री हैं, जिनके मार्गदर्शन वे काम कर रहे हैं। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था कि वे 12 जनवरी को पंचों-सरपंचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान यह मामला उठाएं, लेकिन लंबे समय से उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का मौका नहीं मिल सका। वे उन्हें फिरोजपुर में पुलिस और नशा कारोबारियों के नेक्सस की जानकारी देना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सामने रखूंगा सारे तथ्य

फिरोजपुर के आईजी एमएस छीना के खिलाफ अपनी शिकायत के बारे में जीरा ने कहा कि उन्होंने पुलिस अफसर पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरे तथ्यों पर आधारित हैं। वे अब इन सभी तथ्यों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। विधायक ने दावा किया कि 1 जून, 2018 को फिरोजपुर कैंट थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 119 के मुताबिक पुलिस ने 25,170 बोतल शराब पकड़ी थी, जो आज भी थाने में जमा हैं। 

इसके अलावा जीरा थाने में 1160 शराब की वे पेटियां भी जमा हैं, जिन्हें शराब कारोबारी शिवलाल डोडा के भतीजे से बरामद किया गया था। लेकिन पुलिस ने बाद में इन मामलों में परचे रद्द करते हुए आरोपियों को न सिर्फ  रिहा कर दिया बल्कि उन्हें 10-10 सुरक्षाकर्मी भी मुहैया करा दिए हैं। जीरा ने आरोप लगाया कि इन आरोपियों को आज फिरोजपुर के आईजी अपनी गाड़ी में साथ लेकर घूमते देखे जा सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक से मिले जीरा, फिरोजपुर के आईजी पर कार्रवाई की मांग 
 विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा से मुलाकात कर फिरोजपुर के आईजी एमएस छीना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोपहर बाद वे पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ फिरोजपुर के कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed