{"_id":"daaa7a180a774417fd778afd8539c51e","slug":"punjab-congress-going-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 से भूख हड़ताल पर बैठेंगे कांग्रेसी, वजह बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 से भूख हड़ताल पर बैठेंगे कांग्रेसी, वजह बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Dec 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 दिसंबर से कांग्रेसी सीएम हाउस के समाने भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है। कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने पंजाब सरकार से मांग की है कि धान के बकाये की अदायगी तुरंत की जाए।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर अदायगी न हुई तो 28 दिसंबर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ आवास पर भूख हड़ताल की जाएगी। सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह जीरा ने कहा कि मीटिंग में किसानों के मुद्दों पर आंदोलन छेड़ने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
नकली कीटनाशकों के कारण कपास की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन एलान के बावजूद सरकार ने किसानों और खेत मजदूरों को मुआवजा नहीं दिया। दरियाई इलाकों के पास पड़ती जमीनों का इंतकाल रद्द होने से बीस हजार से ज्यादा किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से गन्ना मिलें किसानों का पैसा अदा नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
जीरा ने कहा कि अगर जल्द धान का पांच हजार करोड़ रुपये बकाया अदा न किया तो वह 28 दिसंबर को पार्टी नेताओं के साथ सीएम आवास पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीनों के इंतकाल रद्द हुए हैं, वे अपने दस्तावेज किसान सेल के जीरा दफ्तर पहुंचाएं, ताकि इस बारे में कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके।
मीटिंग के आखिर में जीरा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रदेश प्रधानगी का पदभार संभालने पर बठिंडा में हुई रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पंजाब के लोगों और सेल के वर्करों को धन्यवाद दिया। मीटिंग में जगतार राजला, हरदीप सिंह, बलजीत सिंह, गुरबचन सिंह, हरभजन सिंह, राम सिंह, परमजीत सिंह भी मौजूद थे।