लुधियाना बम धमाका: घायलों से मिलने के बाद सिद्धू ने खड़ा किया सवाल, कहा- ये घटनाएं चुनाव से पहले ही क्यों, पश्चिम बंगाल में भी यही हुआ
लुधियाना पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि खास समुदाय को डराने के लिए कुछ फिरकापरस्त ताकतें पंजाब का माहौल खराब कर रही हैं। पंजाब के लोग एक है एक थे और एक रहेंगे। पहले भी पंजाब के लोगों ने काफी मार झेली है और अब भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना कचहरी बम धमाके के घायलों से पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इन घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और सवाल भी खड़ा किया। नवजोत सिंह ने सिद्धू ने कहा कि अगर लगभग चार साल तक सबकुछ ठीक रहता है तो विधानसभा चुनाव से एक-दो महीने पहले ही घटनाओं की एक श्रृंखला क्यों होती है, पश्चिम बंगाल में यही हुआ था। मैं इस घटिया राजनीति की निंदा करता हूं। जो हमें बांटना चाहते हैं, हम उन्हें करारा जवाब देंगे।
घायलों से मुलाकात के दौरान सिद्धू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक एजेंडे के नाम पर डर फैलाया जा रहा है। यही नकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा है। वोटों के ध्रुवीकरण के लिए निर्दोष लोग मारे जाते हैं। उधर, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने लुधियाना जिला न्यायालय विस्फोट की घटना पर पंजाब के शीर्ष अधिकारियों के साथ बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह को मामले की जानकारी दी है।
It's unfortunate that fear is being spread in the name of a political agenda. That's the culmination of negative politics; innocent people get killed for votes' polarization: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu, after visiting Ludhiana District Court blast victims pic.twitter.com/k76UVtEW9r
— ANI (@ANI) December 23, 2021
If everything remains fine for about 4yrs, why do a series of events happen only 1-2 months prior to (Assembly) elections? That's what happened in WB. I condemn this cheap politics. We'll give a befitting reply to those who want to divide us: Punjab Congress chief NS Sidhu pic.twitter.com/KJrU2S2CJ5
— ANI (@ANI) December 23, 2021