फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu along with Kuljit Nagra and Pargat Singh called on CM Captain Amarinder Singh  

पंजाब: आखिरकार साथ आए सिद्धू और कैप्टन, पार्टी और सरकार में समन्वय के लिए बनाई कमेटी

Fri, 20 Aug 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 AM IST
सार

कैप्टन ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को पंजाब कांग्रेस भवन में रोजाना बारी-बारी से, विधायकों और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने का काम भी सौंपा ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सके और किसी भी शिकायत का समाधान किया जा सके।  

विज्ञापन
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu along with Kuljit Nagra and Pargat Singh called on CM Captain Amarinder Singh  
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एकजुट प्रयास पर सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने 10 सदस्यीय 'रणनीतिक नीति समूह' गठित करने पर सहमति व्यक्त की। यह फैसला शुक्रवार सुबह लिया गया, जब सिद्धू ने कुलजीत नागरा और परगट सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पंजाब से जुड़े मुद्दों और पार्टी-सरकार के बीच तालमेल को मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस समूह में नवजोत सिद्धू, पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी, परगट सिंह, संगत सिंह गिलजियान व पवन गोयल के अलावा स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सामाजिक सुरक्षा मंत्री अरुणा चौधरी को सदस्य बनाया गया है। यह समूह जरूरत पड़ने पर अन्य मंत्रियों, विशेषज्ञों आदि के परामर्श से साप्ताहिक बैठकें करेगा। हालांकि इससे पहले यह समूह राज्य सरकार के विभिन्न कदमों की प्रगति पर चर्चा और उनकी समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के सुझाव भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू के पत्र पर एक्शन, मंत्रियों के बैठने का रोस्टर तैयार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की अपील को स्वीकार करते हुए अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए प्रतिदिन बारी-बारी से पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में बैठने और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनका हल निकालने का निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों के लिए रोस्टर भी तैयार करवा दिया, जिसमें 23 अगस्त से 14 दिसंबर तक मंत्रियों के कांग्रेस भवन में बैठने का विवरण दर्ज है। 

सभी मंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस भवन में बैठकर कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने शुक्रवार को उनके सिसवां स्थित आवास पर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर अपील की कि कैबिनेट मंत्रियों को भी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुलझाने की जिम्मेदारी दी जाए।

सिद्धू ने इसके लिए कैबिनेट मंत्रियों को प्रतिदिन बारी-बारी से पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में कम से कम 3 घंटे बैठाने का सुझाव भी मुख्यमंत्री को दिया। इसी पत्र पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अमल करते हुए मंत्रियों के लिए रोस्टर तैयार करवा दिया। यह बैठक सकारात्मक रही और इससे सरकार व पार्टी के बीच को-आर्डिनेशन कायम करने में कामयाबी मिलेगी। - नवजोत सिंह सिद्धू प्रधान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

रोस्टर के अनुसार कैबिनेट मंत्रियों के कांग्रेस भवन में मौजूद रहने का कार्यक्रम 

  • ब्रह्म मोहिंदरा: 23 अगस्त, 14 सितंबर, 5 अक्तूबर, 27 अक्तूबर और 23 नवंबर
  • मनप्रीत सिंह बादल: 24 अगस्त, 15 सितंबर, 6 अक्तूबर, 28 अक्तूबर और 24 नवंबर
  • साधू सिंह धर्मसोत: 25 अगस्त, 16 सितंबर, 7 अक्तूबर, 29 अक्तूबर और 25 नवंबर
  • तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा: 26 अगस्त, 17 सितंबर, 8 अक्तूबर, 1 नवंबर और 26 नवंबर
  • चरणजीत सिंह चन्नी: 27 अगस्त, 20 सितंबर, 11 अक्तूबर, 2 नवंबर और 29 नवंबर
  • अरुणा चौधरी: 30 अगस्त, 21 सितंबर, 12 अक्तूबर, 3 नवंबर और 30 नवंबर
  • रजिया सुल्ताना: 31 अगस्त, 22 सितंबर, 13 अक्तूबर, 8 नवंबर और 1 दिसंबर
  • ओपी सोनी: 1 सितंबर, 23 सिंतबर, 14 अक्तूबर, 9 नवंबर और 2 दिसंबर
  • राणा गुरमीत सिंह सोढी: 2 सिंतबर, 24 सितंबर, 15 अक्तूबर, 10 नवंबर और 3 दिसंबर
  • सुखजिंदर सिंह रंधावा: 3 सिंतबर, 27 सिंतबर, 18 अक्तूबर, 11 नवंबर और 6 दिसंबर
  • गुरप्रीत सिंह कांगड़: 6 सितंबर, 28 सितंबर, 19 अक्तूबर, 12 नवंबर और 7 दिसंबर
  • सुखबिंदर सिंह सरकारिया: 7 सितंबर, 29 सितंबर, 20 अक्तूबर, 15 नवंबर और 8 दिसंबर
  • बलबीर सिंह सिद्धू: 8 सितंबर, 30 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 16 नवंबर और 9 दिसंबर
  • विजय इंदर सिंगला: 9 सितंबर, 1 अक्तूबर, 22 अक्तूबर, 17 नवंबर और 10 दिसंबर
  • सुंदर शाम अरोड़ा: 10 सितंबर, 4 अक्तूबर, 25 अक्तूबर, 18 नवंबर और 13 दिसंबर
  • भारत भूषण आशु: 13 सितंबर, 5 अक्तूबर, 26 अक्तूबर, 22 नवंबर और 14 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed