पंजाब: इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने वाले माली की दो टूक, कहा-जो कहना था, कह दिया
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माली को हिदायत दी थी कि वे प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक ही सीमित रहें वहीं हाईकमान तक भी शिकायत पहुंच गई थी। विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग को पटियाला आवास पर बुलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विवादास्पद कार्टून पोस्ट किया था। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें हिदायत दी थी कि वे प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक ही सीमित रहें वहीं हाईकमान तक भी शिकायत पहुंच गई थी। विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग को पटियाला आवास पर बुलाया।
इसके बाद मालविंदर माली ने दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने पर दो टूक कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना था, उसे वे सोशल मीडिया पर कह चुके हैं। वह अंतिम है। अगर कोई गलती करता है, तो उसे प्रतिबिंबित करना चाहिए। हमें पंजाब के कल्याण के लिए काम करना जारी रखना चाहिए।
Whatever I had to say I've said it on social media, & that's final. If anyone makes a mistake, they should reflect.We must continue to work welfare of Punjab: Malvinder S Mali, Punjab Congress Chief Navjot Sidhu's advisor who posted a controversial sketch of late PM Indira Gandhi pic.twitter.com/OUuAsY5s0u
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2021
बैठक के बाद प्यारे लाल गर्ग ने कहा कि उन्होंने सिद्धू से राज्य के विकास के मुद्दों पर बात की। गर्ग ने कहा कि जब कोई सरकार अच्छा काम करती है तो हम उसकी सराहना करते हैं, अगर वह खराब काम करती है तो हम उसकी भी आलोचना करते हैं।
वहीं पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने नवजोत सिद्धू से बात की है। उनका कहना है कि बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। ऐसे में संभावना है कि चुनाव के समय इस तरह के विवादों से राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। किसी को भी इस पर संदेह करने का अधिकार नहीं है।
सिद्धू के सलाहकार की तरफ से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने पर रावत ने कहा कि वह सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं। हमारे लिए एक मां की तरह हैं। अगर उनके बारे में कुछ अपमानजनक कहा जाता है, तो हम इसकी निंदा करेंगे। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।