{"_id":"65c22c4fab1a3edf8002b287","slug":"punjab-cm-welcome-remark-made-by-supreme-court-on-chandigarh-mayoral-election-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सीएम मान ने किया सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत, बोले- हमें भरोसा, सच्चाई की जीत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सीएम मान ने किया सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत, बोले- हमें भरोसा, सच्चाई की जीत होगी
Tue, 06 Feb 2024 07:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:24 PM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सर्वोच्च अदालत की टिप्पणी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और उम्मीद है कि सच्चाई की जीत होगी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का स्वागत किया और कहा कि सच्चाई की जीत होगी। मंगलवार को मान की यह प्रतिक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान चुनावी कार्यवाही का एक वीडियो देखने के बाद नाराजगी व्यक्त करने के एक दिन बाद आई है।
विज्ञापन
भांखरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम मान ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सच्चाई की जीत होगी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी द्वारा मतपत्रों के साथ कथित छेड़छाड़ का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि अगर चुनाव कार्यवाही का वीडियो किसी आम आदमी को दिखाया जाएगा तो वह पूछेगा कि वोटों की गिनती कैसे होती है?
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान मतपत्रों को कथित रूप से विकृत करने से स्तब्ध सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि यह लोकतंत्र का मजाक है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मतपत्रों और चुनाव कार्यवाही के वीडियो को संरक्षित रखा जाए। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को शीर्ष अदालत की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि यह भाजपा के चेहरे पर एक करारा तमाचा है।
विज्ञापन
VIDEO | “We welcome the remark made by Supreme Court (on Chandigarh Mayoral election). The matter is sub judice; we have faith in judiciary, and we hope that truth will prevail,” says Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) on Supreme Court’s remark on Chandigarh Mayoral polls. pic.twitter.com/YBEiVQ8sWd
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2024