{"_id":"5eef15618c52a9116e67130f","slug":"punjab-cm-talk-with-family-of-martyr-mandeep-singh-via-video-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने शहीद के परिवार को किया वीडियो कॉल, कहा- मनदीप की शहादत पर देश को गर्व है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने शहीद के परिवार को किया वीडियो कॉल, कहा- मनदीप की शहादत पर देश को गर्व है
Sun, 21 Jun 2020 04:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गलवां घाटी में शहीद हुए नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार को वीडियो कॉल कर सांत्वना दी। उन्होंने शहीद की पत्नी को नौकरी देने का भी वादा किया। कैप्टन ने कहा कि शहीद मनदीप सिंह की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। कैप्टन ने शहीद की मां शकुंतला कौर से कहा कि शहीद की रेजीमेंट थर्ड मीडियम आर्टिलरी हिंदुस्तान की एक नंबर पलटन है। ऐसी पलटन में मनदीप सिंह का नायब सूबेदार के ओहदे तक पहुंचना बड़ी बात थी। उनको इस बात का गर्व है कि शहीद मनदीप सिंह ने अपनी हिम्मत, दिलेरी और मेहनत से पलटन में बहुत नाम कमाया।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी गुरदीप कौर ने अपने पति की बहादुरी के बारे में कहा कि उन्होंने निहत्थे होने के बावजूद दुश्मन की फौज का डटकर मुकाबला किया। कैप्टन ने कहा कि उनको फौज से पता लगा है कि शहीद मनदीप सिंह ने बहुत ही दिलेरी दिखाई और शहादत का जाम पिया। पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहीद का परिवार किसी भी तरह से चिंता न करे। इस दौरान कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर, शहीद की बेटी महकप्रीत कौर, बेटा जोबनप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन