कैप्टन ने शहीद के परिवार को किया वीडियो कॉल, कहा- मनदीप की शहादत पर देश को गर्व है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गलवां घाटी में शहीद हुए नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार को वीडियो कॉल कर सांत्वना दी। उन्होंने शहीद की पत्नी को नौकरी देने का भी वादा किया। कैप्टन ने कहा कि शहीद मनदीप सिंह की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। कैप्टन ने शहीद की मां शकुंतला कौर से कहा कि शहीद की रेजीमेंट थर्ड मीडियम आर्टिलरी हिंदुस्तान की एक नंबर पलटन है। ऐसी पलटन में मनदीप सिंह का नायब सूबेदार के ओहदे तक पहुंचना बड़ी बात थी। उनको इस बात का गर्व है कि शहीद मनदीप सिंह ने अपनी हिम्मत, दिलेरी और मेहनत से पलटन में बहुत नाम कमाया।
शहीद की पत्नी गुरदीप कौर ने अपने पति की बहादुरी के बारे में कहा कि उन्होंने निहत्थे होने के बावजूद दुश्मन की फौज का डटकर मुकाबला किया। कैप्टन ने कहा कि उनको फौज से पता लगा है कि शहीद मनदीप सिंह ने बहुत ही दिलेरी दिखाई और शहादत का जाम पिया। पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहीद का परिवार किसी भी तरह से चिंता न करे। इस दौरान कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर, शहीद की बेटी महकप्रीत कौर, बेटा जोबनप्रीत सिंह मौजूद रहे।