फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm paraksh singh badal big statement on water at bathinda

'दरियाओं के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक, किसी को देने का सवाल ही नहीं'

Tue, 27 Dec 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 27 Dec 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
punjab cm paraksh singh badal big statement on water at bathinda
संगत दर्शन के दौरान सीएम - फोटो : अमर उजाला
दरियाओं के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक है। किसी अन्य प्रदेश को देने का सवाल ही नहीं उठता। ये कहना है, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का। वे बठिंडा में भुच्चो मंडी विधानसभा हलके में मंगलवार को संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि विश्व स्तर पर प्रवानित रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार दरियाओं के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक है। उन्होंने  लोगों की मुश्किलों को सुना। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि प्रदेश को कुदरत का तोहफा सिर्फ दरिया का पानी ही है और किसी अन्य प्रदेश को पानी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन


पंजाबियों को पानी से दूर करने के लिए आप और कांग्रेस मिली हुई हैं। कांग्रेस ने राजस्थान, हरियाणा और अन्य प्रदेशों को पानी देकर प्रदेश को अपने हक से वंचित कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस का रास्ता अपनाकर पंजाब को बड़ा धोखा दिया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को महज सियासी स्टंट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल विवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

punjab cm paraksh singh badal big statement on water at bathinda
संगत दर्शन के दौरान सीएम
सीएम बादल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती दी है कि वह लोगों की इस बात का जवाब दें कि संकट की घड़ी में प्रदेश के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए कांग्रेस के बाकी संसद सदस्यों ने इस्तीफे क्यों नहीं दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन का इस्तीफा प्रदेश के हित में होने के बजाय राजनीति करना है।

वास्तव में हकीकत तो यह है कि कैप्टन विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अपनी छोटी अंगुली पर खून लगाकर शहीद बनना चाहते हैं, जबकि अस्लीयत यह है कि सतलुज यमुना लिंक नहर का टक लगाने के मौके वह खुद हाजिर थे। सीएम बादल ने एसवाईएल नहर के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

टिकट लेने के लिए अकाली दल छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे नेताओं की आलोचना करते सीएम ने कहा कि ऐसे दलबदलू और भगोडे़ नेताओं को पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से सबक सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी जिस भी विधानसभा हलके से उनको चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह वहां से ही लड़ेंगे।

कैप्टन सूबे के सबसे बड़े माफिया : सुखबीर

punjab cm paraksh singh badal big statement on water at bathinda
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कैप्टन सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक घपले सामने आए थे, उससे जाहिर होता है कि कैप्टन और उनकी टीम जनता को लूट कर सिर्फ अपने घर भरने में लगी हुई थी। यह भला राज्य का क्या भला करेंगे।

कांग्रेस पर बरसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी ओर से जनता को लुभाने वाले वादे करने से कोई लाभ नहीं होने वाला, क्योंकि प्रदेश की जनता अब इस पार्टी की नीतियों से भली भांति अवगत हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।

डिप्टी सीएम ने मंगलवार को मलोट के गांव झोरड़ में संगत दर्शन के दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अपने पिछले कार्यकाल दौरान कैप्टन जनता को साफ-सुथरा प्रशासन तक नहीं दे पाए। आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते सुखबीर ने कहा कि यह गैर धार्मिक लोगों का दल है।

जिन्हें सूबे की महान धार्मिक व सभ्याचारक रिवायतों व विरसे के बारे में कुछ मालूम नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने शिअद-भाजपा गठबंधन को पंजाब के इतिहास में एकमात्र जनता के पक्ष में होने वाली सरकार बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही बाकी सीटों से भी प्रत्याशियों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed